सुगौली,पू.च:–स्थानीय नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का शपथ ग्रहण जिला भूमि सुधार उप समाहर्ता,सदर मोतिहारी प्रीति सिंह के द्वारा कराया गया। उन्होंने पांच सदस्यीय समिति को शपथ ग्रहण दिलाई। जिसमें अध्यक्ष मुख्य पार्षद नसरीन अली,उपाध्यक्ष सरीता कुमारी और स्थायी सदस्य के रूप में वार्ड पार्षद मदीना खातून,अमृता कुमारी और आरफा खातुन को अधिकारी ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इसको लेकर नगर पंचायत सुगौली की मुख्य पार्षद नसरीन अली ने अपने पत्रांक:–127,दिनांक 27.01.2025 के द्वारा सशक्त स्थाई समिति के पुनर्गठन के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा गया था। जिसके आलोक में जिला पंचायत राज कार्यालय के पत्रांक:–683, दिनांक 10.03.2025 के द्वारा भूमि सुधार उप समाहर्ता सदर मोतिहारी को शपथग्रहण कराने के लिए प्रतिनियुक्त किया गया। जिसके आलोक में 17 मार्च 2025 सोमवार को सशक्त स्थायी समिति के सदस्यों का शपथ ग्रहण कराया गया।शपथ ग्रहण के समय नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार,प्रधान सहायक प्रमोद पासवान,मनोज कुमार,प्रकाश कुमार सहित अन्य कर्मी मौजूद रहे।
नगर पंचायत के सशक्त स्थायी समिति का हुआ शपथ ग्रहण