सुगौली,पू.च: भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम, भारत सरकार के द्वारा मंगलवार को प्रखंड परिसर में एक शिविर का आयोजन किया गया। जहां सैकड़ों की संख्या में पहुंचे वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांगजनों की विशेष रुप से जांच की गई।
जांच टीम में पहुंचे श्रवण विशेषज्ञ सौम्य रंजन साहु और डॉ ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि जिन दिव्यांगजनों की जांच की गई है,उनके जांच रिपोर्ट का मूल्यांकन कर उनको सहायक यंत्र,उपकरण और उपस्कर देने के लिए चिन्हित किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि चिन्हित दिवायांगजनों के बीच ट्राई साइकिल,मोटर चालित ट्राई साइकिल,व्हील चेयर,बैसाखी, स्मार्ट केन,सुगम केन,स्मार्ट फोन,श्रवण यंत्र,वाकिंग छड़ी इत्यादि का वितरण किया जाएगा।
शिविर में विभाग के आकाश गौतम और ऋषि कुमार,सांसद प्रतिनिधि प्रदीप सर्राफ,उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि विकास शर्मा,चंदन गुप्ता,रिंटू मिश्रा,रवि पासवान,मनोज सहनी,सोनालाल सहनी और पंकज लोचन मिश्रा सहित अन्य लोग मौजूद रहे।