आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने मुंबई इंडियंस को हरा दिया आठ विकेट से

आईपीएल क्रिकेट में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर ने मुंबई इंडियंस को आठ विकेट से हरा दिया। बेंगलुरू में रॉयल चैलेंजर्स ने 172 रन का लक्ष्य 16 ओवर और दो गेंद में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया। फॉफ डु प्लेसि को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।

Read More

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम दुर्रानी का गुजरात के जामनगर में निधन, प्रधानमंत्री ने शोक व्यक्त किया

पूर्व भारतीय क्रिकेटर सलीम अज़ीज़ दुर्रानी का आज सुबह गुजरात के जामनगर में निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे और कुछ दिनों से बीमार थे। श्री दुर्रानी ने भारत के लिए 29 टैस्ट मैच में 25 दशमलव शून्य-चार की औसत से एक हजार 202 रन बनाए और 75 विकेट लिये। 1961-62 में इंग्लैंड के खिलाफ भारत की शानदार जीत में श्री दुर्रानी ने 23 विकेट लिए थे। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने श्री दुर्रानी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि विश्व…

Read More

आईपीएल के पहले मैच में गुजरात टाइटंस ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आईपीएल क्रिकेट के उद्घाटन मैच में गुजरात टाइटन्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। जीत के लिए 179 रनों का पीछा करते हुए, गुजरात टाइटन्स ने लक्ष्य को पांच  विकेट और चार गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। आज, मोहाली में दोपहर 3.30 बजे पंजाब किंग्स का मुकाबला कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा, जबकि लखनऊ में शाम 7.30 बजे लखनऊ सुपर जायंट्स दिल्ली कैपिटल्स के साथ खेलेगी।

Read More

कल से आईपीएल क्रिकेट शुरू हो रहा है

कल से आईपीएल क्रिकेट शुरू हो रहा है। 16वें सीजन का पहला मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और गत चैंपियन गुजरात टाइटंस के बीच गुजरात के नरेंद्र मोदी स्‍टेडियम में खेला जाएगा। सत्र के पहले ही मैच में गुजरात और चेन्‍नई टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स और गुजरात टाइटंस के बीच अब तक 2 मैच खेले गए हैं। इन दोनों मुकाबलों को हार्दिक पंड्या की टीम जीतने में सफल रही।

Read More

अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ ने भारत की राष्‍ट्रीय टीम का कैलेंडर घोषित किया DD NEWS

अखिल भारतीय फुटबॉल परिसंघ ने भारत की राष्‍ट्रीय टीम का कैलेंडर घोषित कर दिया है। भारत किंग्‍स कप मर्डिका कप और एशियाई खेलों में हिस्‍सा लेगा। सुपर कप टूर्नामेंट 25 अप्रैल को समाप्‍त हो रहा है। इसके बाद टीम सैफ चैंपियनशिप और इंटर कॉन्टिनेंटल कप की तैयारियों के लिए मई में प्रशिक्षण लेगी। इस साल के अंत में भारत, थाईलैंड में किंग्‍स कप, चीन में एशियन गेम्‍स और मलेशिया में मर्डेका कप में भी हिस्‍सा लेगा। भारत 2026 विश्‍व कप के क्‍वालिफायर में भी खेलेगा। इंटर कॉन्टिनेंटल कप जून में…

Read More

यापार और निवेश कार्य समूह की जी-20 बैठक आज मुंबई में होगी

भारत की जी-20 अध्‍यक्षता के अंतर्गत व्‍यापार और निवेश कार्य समूह की पहली बैठक आज मुंबई में शुरू होगी। केंद्रीय वाणिज्‍य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल व्‍यापार वित्‍त पर एक अंतर्राष्‍ट्रीय सम्‍मेलन का उद्घाटन करेंगे।

Read More

क्रिकेट की महिला प्रीमियर लीग का एकमात्र एलिमिनेटर मैच कल मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा

क्रिकेट की महिला प्रीमियर लीग का एकमात्र एलिमिनेटर मैच कल मुंबई के डी वाई पाटिल स्टेडियम में खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्स यह मैच जीतकर फाइनल में डेल्‍ही कैपिटल्‍स से भिड़ना चाहेंगी।महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का पड़ाव प्लेऑफ तक पहुंच चुका है। मुंबई ने इस लीग के शुरुआती पांच मुकाबले जीते थे, लेकिन आखिरी तीन में से दो मैच हारकर यह टीम सीधे फाइनल में जगह बनाने से चूक गई। वहीं, यूपी ने खराब प्रदर्शन से उबरते हुए तीसरे स्थान पर रहकर प्लेऑफ में जगह बनाई।…

Read More

चौथी एशियाई खो-खो चैंपियनशिप में भारत की पुरुष और महिला टीमों ने नेपाल को हराकर खिताब जीत लिए हैं

भारत की पुरुष और महिला टीमों ने असम के तमलपुर में संपन्न हुई चौथी एशियाई खो-खो चैंपियनशिप में नेपाल को हराकर खिताब जीत लिए हैं। पुरुष और महिला वर्गों में श्रीलंका और बांग्लादेश ने तीसरा स्थान हासिल किया। कल खेले गए फाइनल्स में भारतीय पुरुष टीम ने नेपाल को छह अंकों और पारी से हराया जबकि भारतीय महिलाओं ने नेपाल को 33 अंकों और पारी से हराया।  

Read More

सरकार ने मणिपुर के इम्फाल में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना

खेल मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने कहा है कि सरकार ने मणिपुर के इम्फाल में राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की स्थापना की है। राज्यससभा में एक लिखित उत्तर में उन्‍होंने कहा कि यह देश में अपनी तरह का पहला विशेष विश्वविद्यालय है। यह राष्ट्रीय प्रशिक्षक के रूप में कार्य करने के अलावा, खेल विज्ञान, प्रौद्योगिकी, प्रबंधन और प्रशिक्षण के क्षेत्रों में खेल शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय खेल विश्वविद्यालय की परिकल्पना शारीरिक शिक्षा में उन्नत अध्ययन और प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए की गई है।

Read More

भोपाल में आई.एस.एस.एफ. निशानेबाजी विश्व कप चैंपियनशिप के दूसरे दिन आज भारत ने जीता एक रजत और एक कांस्य पदक

भोपाल में आई.एस.एस.एफ. निशानेबाजी विश्व कप चैंपियनशिप के दूसरे दिन आज भारत ने एक रजत और एक कांस्य पदक जीता। चीन ने आज दो स्वर्ण पदक जीते।भारत के वरुण तोमर और रिदम सांगवान ने 10 मीटर एयर राइफल मिकस्‍ड टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता। इससे पहले इसी स्‍पर्धा में विश्व चैम्पियन रुद्राक्ष पाटिल और राजू नर्मदा नितिन ने कांस्य पदक अपने नाम किया। भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और एक कांस्‍य सहित कुल तीन पदक हासिल किए हैं।तीन स्वर्ण और दो कांस्य पदकों के साथ चीन पदक तालिका…

Read More