चंडीगढ़: पंजाब के कई जिलों में आई भीषण बाढ़ ने किसानों की फसलों और घरों को भारी नुकसान पहुंचाया है। सूत्रों के अनुसार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जल्द ही पंजाब सहित अन्य बाढ़ प्रभावित राज्यों का दौरा कर सकते हैं। इस दौरे का उद्देश्य बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का प्रत्यक्ष निरीक्षण और स्थिति का आकलन करना है, ताकि केंद्रीय सहायता प्रभावी ढंग से प्रदान की जा सके।
पंजाब में हाल ही में आई बाढ़ ने व्यापक तबाही मचाई है, जिससे कई लोगों ने अपनी जान, घर और आजीविका खो दी है। पीएम के इस संभावित दौरे से राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी आने की उम्मीद है। साथ ही, प्रभावित लोगों में सरकार से त्वरित सहायता मिलने का भरोसा भी बढ़ेगा।
जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी ने जापान और चीन के दौरे से लौटने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से फोन पर बात की थी। केंद्र सरकार प्रभावित राज्यों को राहत और बचाव कार्यों में निरंतर सहयोग प्रदान कर रही है। बता दें कि पंजाब में बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 43 हो गई है, और लगभग 2000 से अधिक गांव बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं।3.1s