तिरुवनंतपुरम। केरल के नए मुख्यमंत्री के रूप में वीडी सतीशन ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने उन्हें शपथ दिलाई। इस मौके पर कांग्रेस सांसद Rahul Gandhi, Priyanka Gandhi Vadra और कांग्रेस अध्यक्ष Mallikarjun Kharge समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।
वीडी सतीशन के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही केरल में सीपीआई(एम) नेता Pinarayi Vijayan के एक दशक लंबे शासन का औपचारिक अंत हो गया। पूर्व मुख्यमंत्री Oommen Chandy के नेतृत्व में कांग्रेस की आखिरी सरकार बनने के करीब 15 साल बाद कांग्रेस नेतृत्व वाला यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) फिर से सत्ता में लौट आया है।
कांग्रेस नेताओं ने इस शपथ ग्रहण समारोह को केरल की राजनीति में नए दौर की शुरुआत बताया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि यह केरल में कांग्रेस और यूडीएफ की ऐतिहासिक जीत है। उन्होंने कहा कि 10 साल बाद यूडीएफ की सत्ता में वापसी राज्य की जनता के फैसले को दर्शाती है और अब सरकार की जिम्मेदारी लोगों को बेहतर प्रशासन देने की है।
हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में यूनाइटेड डेमोक्रेटिक फ्रंट (यूडीएफ) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 140 सदस्यीय विधानसभा में 102 सीटों पर जीत दर्ज की। वहीं कांग्रेस ने अकेले 63 सीटें जीतकर राज्य में अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।