बीड के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या मामले में चार्जशीट दाखिल, आरोपियों ने वीडियो और तस्वीरें की थीं रिकॉर्ड

Chargesheet filed in the murder case of Beed Sarpanch Santosh Deshmukh, the accused had recorded videos and photographs

महाराष्ट्र के बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में पुलिस ने कोर्ट में चार्जशीट दाखिल कर दी है। चार्जशीट के अनुसार, जब सरपंच संतोष देशमुख को प्रताड़ित किया जा रहा था, उस वक्त आरोपियों ने घटना के करीब 15 वीडियो रिकॉर्ड किए थे, साथ ही कई तस्वीरें भी खींची थीं। इस दौरान दो बार वीडियो कॉल भी की गई। सीआईडी ने इन वीडियो और तस्वीरों की कॉपी को आरोपपत्र के साथ कोर्ट में पेश किया है।

हत्याकांड से जुड़ी जानकारी
जानकारी के मुताबिक, बीड जिले के मासजोग गांव के सरपंच संतोष देशमुख को दिसंबर में एक ऊर्जा कंपनी से जबरन वसूली की कोशिश को नाकाम करने के प्रयास में अगवा कर लिया गया था और बाद में उनकी हत्या कर दी गई। इस मामले में अब तक राज्य मंत्री धनंजय मुंडे के करीबी सहयोगी वाल्मिक कराड समेत सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक व्यक्ति को वांछित आरोपी घोषित किया गया है।

वीडियो की अवधि 2 सेकंड से 2.04 मिनट तक
चार्जशीट दाखिल करते हुए एक अधिकारी ने आरोपपत्र का हवाला देते हुए बताया कि इन वीडियो को महेश केदार नामक एक आरोपी के स्मार्टफोन से शूट किया गया था। इन वीडियो की अवधि 2 सेकंड से लेकर 2.04 मिनट तक थी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment