LPG के कमर्शियल सिलेंडर हुए महंगे, घरेलू गैस की कीमतों में कोई बदलाव नहीं

Commercial LPG Cylinders Become More Expensive; No Change in Domestic Gas Prices

नई दिल्ली: ऑयल मार्केटिंग कंपनियों (OMCs) ने 1 जून 2026 से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है, जबकि घरेलू रसोई गैस (14.2 किलोग्राम) के दामों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई दरों के अनुसार 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर की कीमत दिल्ली में 42 रुपये और कोलकाता में 53.50 रुपये तक बढ़ाई गई है। वहीं, 5 किलो फ्री ट्रेड एलपीजी (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी 11 रुपये की वृद्धि हुई है।

हालांकि घरेलू उपभोक्ताओं को राहत मिली है, क्योंकि 14.2 किलो वाले घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत मार्च 2026 से ही स्थिर बनी हुई है। मार्च में इसकी कीमतों में 60 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी, जिसके बाद से इसमें कोई बदलाव नहीं हुआ है।

प्रमुख शहरों में घरेलू एलपीजी सिलेंडर के दाम (14.2 किलो):

दिल्ली: 913 रुपये
मुंबई: 912.50 रुपये
कोलकाता: 939 रुपये
चेन्नई: 928.50 रुपये
बेंगलुरु: 915.50 रुपये
हैदराबाद: 965 रुपये

19 किलो कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के नए दाम:

दिल्ली: 3,113.50 रुपये
मुंबई: 3,067.50 रुपये
कोलकाता: 3,255.50 रुपये
चेन्नई: 3,283 रुपये
बेंगलुरु: 3,198 रुपये
हैदराबाद: 3,367 रुपये

PNG की कीमतें भी स्थिर
देश के प्रमुख शहरों में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) की कीमतें फिलहाल स्थिर हैं। दिल्ली में PNG 47.9 रुपये प्रति एससीएम (SCM) और मुंबई, चेन्नई व कोलकाता में 50 रुपये प्रति एससीएम के स्तर पर बनी हुई है।

कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना
कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला है। पार्टी ने आरोप लगाया कि पिछले पांच महीनों में कमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कुल 1,571.50 रुपये तक की बढ़ोतरी हुई है। कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर सरकार को महंगाई के मुद्दे पर घेरा।

जेट फ्यूल पर अभी भी नुकसान
पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बताया कि घरेलू जेट फ्यूल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार से जुड़ी हुई हैं और वर्तमान में इस पर लगभग 30 रुपये प्रति लीटर की अंडर-रिकवरी (नुकसान) हो रही है। उन्होंने कहा कि एलपीजी की मांग को संतुलित बनाए रखने के लिए सरकार बुकिंग शेड्यूल को नियंत्रित करने और कमर्शियल आपूर्ति पर निगरानी जैसे कदम उठा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment