FIFA World Cup 2026: FIFA World Cup 2026 का आगाज 11 जून 2026 की मध्यरात्रि से होगा। टूर्नामेंट का उद्घाटन मुकाबला सह-मेजबान मेक्सिको और दक्षिण अफ्रीका के बीच मेक्सिको सिटी के एस्टाडियो एज़्टेका स्टेडियम में खेला जाएगा। वहीं फाइनल मुकाबला 19 जुलाई को न्यू जर्सी के मेटलाइफ स्टेडियम में आयोजित होगा। इस बार टूर्नामेंट अमेरिका, कनाडा और मेक्सिको में खेला जाएगा, जिसमें कुल 104 मैच 16 अलग-अलग स्टेडियमों में आयोजित किए जाएंगे।
48 टीमों को 12 ग्रुप में बांटा गया
FIFA World Cup 2026 में 48 टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें 12 समूहों में विभाजित किया गया है। प्रत्येक ग्रुप की शीर्ष दो टीमें और सर्वश्रेष्ठ तीसरे स्थान पर रहने वाली 8 टीमें राउंड ऑफ 32 में पहुंचेंगी।
भारत में कहां देखें लाइव मैच?
भारत में FIFA World Cup 2026 का सीधा प्रसारण Z’s Unite8 Sports 1, Unite8 Sports 1 HD, Unite8 Sports 2 और Unite8 Sports 2 HD चैनलों पर किया जाएगा। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग Zee5 ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध रहेगी।
भारत में प्रमुख टीमों के लीग मैचों का शेड्यूल (IST)
| तारीख | समय (IST) | मुकाबला |
| 14 जून | 3:30 AM | ब्राजील vs मोरक्को |
| 17 जून | 6:30 AM | अर्जेंटीना vs अल्जीरिया |
| 17 जून | 12:30 AM | फ्रांस vs सेनेगल |
| 17 जून | 10:30 PM | पुर्तगाल vs डीआर कांगो |
| 15 जून | 9:30 PM | स्पेन vs केप वर्डे |
| 20 जून | 6:30 AM | ब्राजील vs हैती |
| 21 जून | 9:30 PM | स्पेन vs सऊदी अरब |
| 22 जून | 10:30 PM | अर्जेंटीना vs ऑस्ट्रिया |
| 23 जून | 2:30 AM | फ्रांस vs इराक |
| 23 जून | 10:30 PM | पुर्तगाल vs उज्बेकिस्तान |
| 25 जून | 3:30 AM | स्कॉटलैंड vs ब्राजील |
| 27 जून | 12:30 AM | नॉर्वे vs फ्रांस |
| 27 जून | 5:30 AM | उरुग्वे vs स्पेन |
| 28 जून | 5:00 AM | कोलंबिया vs पुर्तगाल |
| 28 जून | 7:30 AM | जॉर्डन vs अर्जेंटीना |
अर्जेंटीना है मौजूदा चैंपियन
Lionel Messi की अगुवाई वाली Argentina मौजूदा विश्व चैंपियन है। अर्जेंटीना को ग्रुप J में ऑस्ट्रिया, अल्जीरिया और जॉर्डन के साथ रखा गया है।
टूर्नामेंट की मुख्य जानकारी
| विवरण | जानकारी |
| टूर्नामेंट | FIFA World Cup 2026 |
| मेजबान देश | United States, Canada, Mexico |
| शुरुआत | 11 जून 2026 |
| फाइनल | 19 जुलाई 2026 |
| कुल मैच | 104 |
| कुल | टीमें 48 |
| टीवी प्रसारण | Zee के Unite8 Sports चैनल |
| लाइव स्ट्रीमिंग | Zee5 |