भीड़ नहीं जुटा पाने पर कांग्रेस ने बक्सर जिला अध्यक्ष डॉ. मनोज पांडेय को किया निलंबित

Congress suspended Buxar district president Dr. Manoj Pandey for not being able to gather the crowd

बक्सर: बिहार कांग्रेस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बक्सर जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष डॉ. मनोज कुमार पांडेय को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कांग्रेस कार्यालय सचिव उमेश प्रसाद सिंह द्वारा इस संबंध में पत्र जारी किया गया है, जिसमें निलंबन के कारणों का उल्लेख किया गया है।

बताया गया है कि 20 अप्रैल 2025 को कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे बक्सर के दलसागर खेल मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने आए थे। लेकिन सभा की तैयारियों में भारी खामियां पाई गईं। जिला कांग्रेस कमिटी द्वारा अपेक्षित समन्वय और व्यवस्था नहीं की जा सकी, जिससे कार्यक्रम प्रभावित हुआ।

सूत्रों के अनुसार, सभा में कम भीड़ जुटने के कारण विपक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधा और इसे जनता से दूर होती पार्टी की तस्वीर बताया। मंच पर बैठे नेता भी अपेक्षा से कम भीड़ देखकर असहज दिखे। यह कहा गया कि डॉ. मनोज पांडेय कार्यकर्ताओं के बीच समुचित तालमेल नहीं बिठा सके, जिसके कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई।

पार्टी ने इस लापरवाही को गंभीरता से लेते हुए उन्हें अध्यक्ष पद से निलंबित कर दिया है। निलंबन की हार्ड कॉपी डॉ. पांडेय को भेज दी गई है। साथ ही इसकी प्रतिलिपि पत्र संख्या 37 के तहत कांग्रेस के महासचिव के.सी. वेणुगोपाल, बिहार प्रभारी कृष्णा अल्लावरु, राजेश कुमार, शकील अहमद खान और मदन मोहन झा को भी भेजी गई है।

यह कार्रवाई पार्टी के भीतर असंतोष और जिम्मेदारी तय करने की दिशा में एक स्पष्ट संदेश मानी जा रही है कि लापरवाही और संगठनात्मक असफलता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment