शराब कांड के एक वांक्षित और थाना कांड के तीन आरोपी सहित चार को पुलिस ने पकड़ा,भेजा जेल

Police caught four people including one wanted in liquor case and three accused in police station case and sent them to jail

सुगौली,पू च: स्थानीय पुलिस ने अलग-अलग मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। बताया जाता है कि स्थानीय थाना क्षेत्र का एक व्यक्ति सुगौली और रामगढ़वा थाना में शराब मामले में दर्ज कांड का आरोपित था। साथ हीं थाना के अन्य कांड के तीन अभियुक्तो सहित कुल चार लोगो को गिरफ्तार किया गया।इस बाबत थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि रामगढवा और सुगौली थाना में दर्ज शराब कांड के अभियुक्त मुसवा भेडिहारी निवासी बदरी सहनी को गिरफ्तार किया गया है ।

गिरफ्तार व्यक्ति पर स्थानीय थाना में शराब कांड के कुल पांच मामले दर्ज है। वही थाना मे दर्ज कांड के आभियक्त श्रीपुर टोला गोपालपुर निवासी पुनदेव महतो को गिरफ्तार किया गया है।साथ हीं कोर्ट से जारी वारंट के आरोपित श्रीपुर टोला भटवलिया निवासी दिलीप कुमार और दीपक साह को गिरफ्तार किया गया है।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सभी लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment