सड़क दुर्घटना में बालिका की हुई मौत

girl died in road accident

सुगौली,पू च: छपवा-बेतिया राष्ट्रीय उच्च पथ में सोमवार की अपराह्न करीब एक बजे मोतिहारी की ओर जा रही बैंक कैश ले जाने वाली वाहन की ठोकर से एक नौ वर्षीय बालिका की घटनास्थल पर हीं दर्दनाक मौत हो गई।ठोकर मारने के बाद चालक वाहन लेकर भागने में कामयाब रहा।मृतका फुलवरिया गांव निवासी चंदन कुमार की नौ वर्षीय बालिका आरुषि कुमारी बतायी गई है।

घटना से आक्रोशित लोगों ने उच्च पथ पर बालिका का शव और लकड़ी का गट्ठर रख कर सड़क को जाम कर दिया।और लोग घनी बस्ती होने के कारण सड़क पर ब्रेकर बनवाने और मुआवजा दिलाने की मांग करने लगे।जिससे छपवा बेतिया पथ में करीब एक घंटे तक आवागमन बन्द हो गया और दोनों ओर वाहनों की कतार लग गई।

लोगों ने दुर्घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।सूचना पर 112 की टीम पहुंची। बाद में थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह और अंचलाधिकारी कुंदन कुमार पहुंचे। जहां पीड़ित परिवार के लोगों को समझा-बुझा कर जाम को हटवाया और वाहनों का आवागमन चालू करवाया।वही अंचलाधिकारी और थानाध्यक्ष ने लोगो को आश्वासन दिया कि आप लोगो के द्वारा दिया गया आवेदन जिला प्रशासन को भेज कर इस मार्ग पर ब्रेकर बनवाने की पहल और मुआवजा दिलाने का अनुरोध किया जायेगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment