भोरे/गोपालगंज: भोरे थाना क्षेत्र के जगतौली ओ पी के पास से शराब बरामद, वही अंधेरे का फायदा उठा तस्कर भागने की नाकाम कोशिश किया और बाइक समेत सड़क पर फिसल गया। बताया जाता है कि भोरे थाना के एस आई गस्ति के क्रम में शराब कारोबारियों के विरुद्ध विशेष छापेमारी करते हुए थाना से प्रस्थान किए वे जैसे ही जगतौली ओ पी पहुंचे तभी भवानी छापर के तरफ से बाइक पर एक व्यक्ति कुछ सामान लेकर आते हुए दिखाई दिया।
पुलिस बल ने टार्च जला रुकने का इशारा किया। बाइक सवार पुलिस को देख समान से लदा बाइक और तेज कर भागने लगा पुलिस बल ने वाहन से पीछा किया जिससे हड़बड़ाहट एवं बाइक तेज होने की वजह से बाइक फिसल गया और बाइक चालक घायल हो गया, बाइक चालक को पुलिस ने तुरंत रेफरल अस्पताल भोरे लाई और इलाज कराया। उस व्यक्ति का बाइक चेक करने पर प्लास्टिक के बोरा में बांधा 79 पीस बंटी बबली देशी शराब बरामद किया गया।
पुलिस ने शराब के साथ बाइक को जप्त करते हुए बाइक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए शराब तस्कर की पहचान देवरिया जिला के सिरिसिया निवासी स्व ० रविन्द्र प्रसाद का पुत्र विकाश कुमार के रूप में हुई।