सासाराम में विधायक आलोक कुमार सिंह के काफिले की गाड़ी में लगी आग, बड़ा हादसा टला

Fire Breaks Out in MLA Alok Kumar Singh's Convoy Vehicle in Sasaram; Major Tragedy Averted

सासाराम : बिहार के सासाराम से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के प्रदेश अध्यक्ष और दिनारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक Alok Kumar Singh के काफिले में शामिल एक स्कॉर्ट गाड़ी में अचानक आग लग गई। यह घटना गुरुवार को सासाराम टाउन थाना क्षेत्र के पास हुई, जिससे इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई।

शो-रूम उद्घाटन कार्यक्रम में जा रहे थे विधायक
जानकारी के मुताबिक, विधायक आलोक कुमार सिंह सासाराम में आयोजित ‘गोदरेज इंटीरियो शो-रूम’ के उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने जा रहे थे। इसी दौरान उनके काफिले में चल रही स्कॉर्पियो-एन (BR 24 AH 0011) से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते वाहन में आग लग गई।

स्थानीय लोगों की मदद से बुझी आग
गाड़ी में आग लगते ही मौके पर मौजूद स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों और विधायक के सहयोगियों ने तुरंत सक्रियता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है और काफिले में मौजूद सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

विधायक ने लोगों का जताया आभार
घटना के बाद विधायक आलोक कुमार सिंह ने मौके पर मौजूद लोगों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और तत्परता दिखाने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने संकट की घड़ी में मदद के लिए आगे आने वाले स्थानीय लोगों और अपने सहयोगियों की सराहना की।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment