पूर्व भाजपा राज्य सभा सदस्य पहुंचे सुगौली,की सरकार के कार्यों की सराहना

Former BJP Rajya Sabha member reached Sugauli and praised the work of the government

सुगौली,पू.च:–भाजपा के पूर्व राज्य सभा सदस्य साबिर अली अपने नीजि कार्यक्रम के दौरान सुगौली नगर पंचायत के वार्ड आठ के पार्षद श्याम शर्मा के बाजार स्थित आवास पर पहुंचे। अपनी औपचारिक मुलाकात के बाद उन्होंने पत्रकारों को संबोधित किया और अपने विगत एक दशक से पहले के चढ़ाव-उतार भरे राजनीतिक क्रिया कलापों के बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि अब मैं अपनी राजनीतिक गतिविधियां फिर मजबूती से शुरू कर जनता के बीच आया हूं। उन्होंने दिल्ली के ताल कटोरा मैदान में पसमांदा की रैली के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि इस वर्ग के भलाई के लिए मैं मजबूती से काम कर रहा हूं। पुरे देश के कोने-कोने से इस वर्ग के लोग मेरे साथ जुड़े हुए हैं। और इस वर्ग की तरक्की देश के विकास के लिए आवश्यक है। इस अच्छे कार्यक्रम के लिए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुझे बधाई भी दी।

उन्होंने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विकास कार्यों की चर्चा करते हुए बताया कि राज्य में सड़क,बिजली और छात्राओं की शिक्षा के लिए बहुत ही बड़ा काम किया है। आज लड़कियां सभी क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। लेकिन प्रतियोगी परीक्षा की बेहतर तैयारी के लिए छात्र-छात्राओं को दुसरे राज्यों में जाना पड़ता है,इसकी कमी आज भी बिहार में है। वहीं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी आवश्यकतानुसार सुधार नहीं हो पाया है।

उन्होंने अपनी राजनीतिक क्रियाविधि पर जोर देते हुए कहा कि मैं पुरी मजबूती से आने वाले समय में सक्रिय रहुंगा। उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि अब तक मैंने अपनी राजनीति पुरी ईमानदारी के साथ किया हूं और आगे भी आम-अवाम की भलाई के लिए करता रहुंगा।

उन्होंने पार्षद श्याम शर्मा के बारे में कहा कि वे मेरे छोटे भाई की तरह है। जो हमेशा मेरे सुख-दुख में साथ रहते आए हैं। मौके पर मो बच्चू,मो शानी,टिंकू शर्मा,अकरम रजा,अनिल‌ सिंह सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment