गया जी: रिसोर्ट में फायरिंग और पथराव से मचा हड़कंप, इलाके में तनाव

Gaya: Panic erupted at a resort due to firing and stone-pelting; tension prevails in the area.

बिहार: गया जी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक रिसोर्ट में अचानक कई राउंड फायरिंग और जमकर पथराव किया गया। इस घटना में रिसोर्ट में लगे शीशे टूटकर बिखर गए, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और पूरे इलाके में तनाव का माहौल बन गया।

जानकारी के अनुसार, यह घटना गया जी के विष्णुपद थाना क्षेत्र स्थित एक रिसोर्ट की है। बताया जा रहा है कि रिसोर्ट के मालिक और स्थानीय लोगों के बीच जमीन के रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी विवाद को लेकर बुधवार दोपहर अचानक हालात बिगड़ गए और उपद्रवियों ने रिसोर्ट को निशाना बनाते हुए पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान कई राउंड फायरिंग भी की गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, करीब तीन दर्जन उपद्रवी रिसोर्ट परिसर में घुस आए और ईंट-पत्थरों से हमला किया। फायरिंग और पथराव के कारण रिसोर्ट में लगे शीशे टूट गए और वहां मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और रिसोर्ट के मालिक से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इलाके में पुलिस बल तैनात है और स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment