नई दिल्ली : बांग्लादेश की विपक्षी पार्टी BNP के सांसद गोलाम मोहम्मद सिराज (GM Siraj) ने भारत सरकार से पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुबेंदु अधिकारी के बयानों पर ध्यान देने की अपील की है। उन्होंने कहा कि कुछ टिप्पणियां भारत-बांग्लादेश दोस्ती के लिए बाधा बन रही हैं।
संसद में चर्चा के दौरान सिराज ने कहा कि दोनों देशों के बीच संबंध सम्मान और सहयोग पर आधारित रहने चाहिए। उन्होंने सीमा से जुड़े मुद्दों और कथित अवैध घुसपैठियों की वापसी जैसे मामलों पर भी चिंता जताई।
GM सिराज ने कहा कि भारत और बांग्लादेश पड़ोसी देश हैं और दोनों के बीच लंबे समय तक अच्छे रिश्ते जरूरी हैं। उन्होंने दोनों देशों में भारत विरोधी या बांग्लादेश विरोधी भावनाओं को बढ़ावा न देने की बात कही।
सिराज का यह बयान ऐसे समय आया है जब सीमा और प्रवासन से जुड़े मुद्दों को लेकर दोनों देशों के बीच राजनीतिक बहस तेज है।