गोपालगंज: थावे दुर्गा मंदिर में चोरी के बाद श्रद्धा का अनोखा संदेश, जदयू विधायक पप्पू पांडेय परिवार सहित अर्पित करेंगे सोने का मुकुट

Gopalganj: Following the theft at the Thawe Durga Temple, a unique message of devotion emerges; JDU MLA Pappu Pandey and his family will offer a golden crown to the deity.

गोपालगंज: प्रसिद्ध थावे दुर्गा मंदिर में हाल ही में हुई चोरी की घटना से श्रद्धालुओं में व्याप्त आक्रोश और दुख के बीच एक सकारात्मक और प्रेरणादायक पहल सामने आई है। जदयू विधायक अमरेंद्र कुमार पांडेय उर्फ पप्पू पांडेय ने अपने पूरे परिवार के साथ मां थावे भवानी को सोने का मुकुट अर्पित करने का फैसला किया है। इस कदम से लाखों भक्तों की आस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।

विधायक पप्पू पांडेय ने कहा कि थावे दुर्गा मंदिर केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि लाखों लोगों की आस्था और विश्वास का प्रमुख केंद्र है। चोरी जैसी नकारात्मक घटनाएं भक्तों की श्रद्धा को कभी कमजोर नहीं कर सकतीं। इस पहल के जरिए वे श्रद्धालुओं को संदेश देना चाहते हैं कि मां की महिमा और भक्तों का विश्वास अटूट है।

जानकारी के अनुसार, पांडेय परिवार 22 दिसंबर (सोमवार) को सुबह 10 बजे मंदिर परिसर में विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ मां थावे भवानी को नया सोने का मुकुट अर्पित करेगा। इस अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान भी आयोजित किए जाएंगे।

उधर, मंदिर में हुई चोरी की घटना की जांच पुलिस कर रही है। इस बीच पांडेय परिवार की यह पहल आस्था, श्रद्धा और एकजुटता का सशक्त संदेश दे रही है। श्रद्धालुओं ने विधायक की इस पहल की सराहना की है और इसे मां की कृपा का प्रतीक बताया है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment