- जीण जीण भज बारम्बारा , हर संकट का हो निश्तारा
पटना, 05 अप्रैल: श्री जीण माता सेवा समिति द्वारा आज श्री जीण माता मंगलपाठ एवं भजन संध्या का आयोजन दिन में दो बजे से बैंक रोड स्थित अग्रसेन भवन में किया गया. इस आयोजन में सैकड़ों की संख्या में राजस्थानी महिलाओं एवं पुरुषों ने भाग लिया. मौके पर श्रवण गोयनका ने बताया कि जीण माता मंगलपाठ का पटना में यह छठा वार्षिकोत्सव हो रहा है. मौके पर समिति ने बताया कि जीण माता देवी रुप में प्रकट नहीं हुई थी, बल्कि मनुष्य से देवी रुप में परिवर्तित हुई थी। इनकी चमत्कारी शक्ति ऐसी है कि इन्हें शक्तिपीठ की तरह पूजनीय माना जाता है। जीण माता का प्रसिद्द मंदिर सीकर जिले में रेवासा से लगभग 10 कि.मी. दूर है .
मौके पर जीण माता मंगलपाठ में 700 से अधिक महिलाओं ने राजस्थानी वेश-भूषा पाठ किया , महिलायें गा रही थीं –
जीण जीण भज बारम्बारा , हर संकट का हो निश्तारा !
नाम जपे माँ खुश हो जावे, संकट हर लेती है सारा !!
विघ्न हरण मंगल करन – गौरी सूत गणराज
कंठ विराजो शारदा आन बचाओ लाज !!
मंगल भवन अमंगलहारी , जीण नाम होता हितकारी
आदि शक्ति माँ जीण भवानी – महिमा माँ की किसने जानी !

महिलाओं ने जीण माता फूलों एवं गजरा से श्रृंगार किया तथा जीण माता को चुनरी ओढ़ाई . मंगलपाठ के साथ ही मौके पधारे प्रसिद्द जीण माता भजन गायक रविश सोनम सोनी ने अपने भजनों से सभी भक्तजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया . रविश सोनम ने एक से बढ़कर एक भजन सुनाये –
“मंगल भवन अमंगल हारी ! जीण नाम होत हितकारी” !!
“जीण जीण भज बारम्बारा – हर संकट का हो निस्तारा”
“म्हारे घर में मैया थारो है आना जाना, म्हारे घर में अपनो घर बनाए रखियो”
भजन गायिकी रात्रि आठ बजे तक चलती रही . एम पी जैन ने बताया कि इस पूरे आयोजन को सफल बनाने में अमर अग्रवाल, रवि शर्मा (गुडुजी), संदीप शर्मा, अरविंद सर्राफ, रमेश चौधरी, महेश पंसारी, सुशील सुन्दका, दीपक अग्रवाल, विकास अग्रवाल समेत समिति के अन्य पदाधिकारी लगे हुए थे।
- एमपी जैन