गुड़गांव: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा की डायरी से मिले चौंकाने वाले सुराग, पाक खुफिया एजेंसी से जुड़े होने का शक गहराया

Gurgaon: Shocking clues found in YouTuber Jyoti Malhotra's diary, suspicion of her being linked to Pakistani intelligence agency deepens

गुड़गांव: भारत की खुफिया जानकारी पाकिस्तान तक पहुंचाने के आरोप में गिरफ्तार हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर जांच में लगातार नए खुलासे हो रहे हैं। पुलिस को ज्योति के घर से एक निजी डायरी हाथ लगी है, जिसमें दर्ज जानकारियों से उसकी गतिविधियों पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

डायरी में निजी बातें और संदिग्ध संदेश
पुलिस सूत्रों के अनुसार, डायरी में ज्योति ने अपनी यात्राओं और निजी भावनाओं को दर्ज किया है। एक पत्र में उसने लिखा—
“सविता को कहना फल ला दें, घर का ख्याल रखें, मैं जल्दी वापस आ जाऊंगी…”
पत्र के अंत में लिखा है— “Love You Kush Mush…”।
इसके अलावा कुछ दवाइयों के नाम भी लिखे गए हैं, जो घर के लिए मंगवाने को कहा गया था। पुलिस इन संदेशों को संकेतात्मक या छिपे हुए कोड के रूप में भी देख रही है।

विदेश यात्रा और खर्चों का जिक्र
ज्योति की डायरी में इंडोनेशिया के बाली ट्रिप और उसमें लाखों रुपये के खर्च का जिक्र है। पुलिस अब इस यात्रा के वित्तीय स्रोत और उद्देश्य की जांच कर रही है।

16 मई को हुई थी गिरफ्तारी
ज्योति को 16 मई को गिरफ्तार किया गया था और इसके बाद कोर्ट से मिली 5 दिन की पुलिस रिमांड के तहत लगातार पूछताछ जारी है। पुलिस उसके लैपटॉप, मोबाइल और अन्य डिजिटल डिवाइस की फॉरेंसिक जांच कर रही है।

पाकिस्तानी अधिकारियों से संपर्क की जांच
हरियाणा के हिसार के पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के अनुसार, ज्योति का संपर्क दिल्ली स्थित पाकिस्तानी उच्चायोग में तैनात एक अधिकारी से था, विशेष रूप से 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत-पाक तनाव के दौरान।

हालांकि उसके पास सीधी सैन्य या खुफिया जानकारी तक पहुंच नहीं थी, लेकिन वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों के संपर्क में थी और उन्हें संभावित रूप से सूचनाएं भेज रही थी।

Gurgaon: Shocking clues found in YouTuber Jyoti Malhotra's diary, suspicion of her being linked to Pakistani intelligence agency deepens

एजेंसियां तलाश रही नेटवर्क के तार
पुलिस और केंद्रीय एजेंसियां मिलकर ज्योति के नेटवर्क और विदेशी संपर्कों की गहराई से जांच कर रही हैं। बीते रविवार रात पुलिस उसे लेकर उसके घर भी गई थी, जहां से डायरी बरामद की गई। माना जा रहा है कि यह डायरी इस जासूसी केस की कड़ी से कड़ी जोड़ने में मददगार साबित हो सकती है।

आरोप गंभीर, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क
ज्योति पर लगे आरोप देश की आंतरिक सुरक्षा से जुड़े हैं, इसलिए सुरक्षा एजेंसियां इस मामले को अत्यंत संवेदनशील मानते हुए कार्रवाई कर रही हैं। आने वाले दिनों में इस केस से जुड़ी और भी बड़ी जानकारियों के सामने आने की उम्मीद है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment