भागलपुर कोर्ट परिसर में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला ने युवक का कॉलर पकड़कर मांगा हक

High-Voltage Drama at Bhagalpur Court Complex: Woman Grabs Youth by the Collar, Demands Her Rights

भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में गुरुवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब मदीना खातून नाम की महिला ने सरेआम विकास साह का कॉलर पकड़ लिया और अपने तथा अपने दो बच्चों के हक की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। कोर्ट परिसर में अचानक हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

मदीना खातून ने आरोप लगाया कि विकास साह ने उससे प्रेम विवाह किया था और कई वर्षों तक दोनों पति-पत्नी की तरह साथ रहे। इस दौरान उनके दो बच्चे भी हुए, लेकिन अब विकास उसे और बच्चों को अपनाने से इनकार कर रहा है।

महिला के मुताबिक, दोनों एक-दूसरे को बचपन से जानते थे। वर्ष 2016 में उसकी शादी किसी अन्य व्यक्ति से हुई थी, लेकिन बाद में विकास उसे अपने साथ अलीगढ़ ले गया, जहां दोनों साथ रहने लगे। महिला का कहना है कि लंबे समय तक विकास के घर में रहने के बाद अब उसके परिवार वाले उससे दो लाख रुपये और जमीन की मांग कर रहे हैं। मांग पूरी नहीं होने पर उसे घर से निकाल दिया गया।

वहीं, विकास साह ने महिला के सभी आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए कहा कि मदीना पहले से शादीशुदा है और उसे झूठे मामले में फंसाने की कोशिश की जा रही है।

फिलहाल महिला ने भरण-पोषण को लेकर कोर्ट में मामला दर्ज कराया है। मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment