जम्मू: बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, सुरक्षा की ओर मुंहतोड़ जवाब

Jammu: BSF kills Pakistani intruder, a befitting reply to security

जम्मू: पाकिस्तान की ओर से लगातार बढ़ रही हिमाकत के बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बार फिर मुंहतोड़ जवाब दिया है। शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात जम्मू सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया।

बीएसएफ के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार देर रात जम्मू सीमा क्षेत्र में जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। जब सतर्क जवानों ने ध्यान से देखा तो पाया कि एक व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था।

जवानों ने घुसपैठिए को रुकने और सरेंडर करने की चेतावनी दी, लेकिन वह लगातार आगे बढ़ता रहा। ऐसे में जवानों ने अपनी कार्रवाई करते हुए उसे मौके पर ही ढेर कर दिया। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना के संबंध में पाकिस्तान रेंजर्स को कड़ा विरोध पत्र सौंपा गया है।

फिलहाल घुसपैठिए की पहचान और उसके मंसूबों का पता लगाया जा रहा है। बीएसएफ की तत्परता और कार्रवाई से यह स्पष्ट हो गया है कि भारत की सीमाएं पूरी तरह सुरक्षित हैं और किसी भी घुसपैठ की कोशिश को सफल नहीं होने दिया जाएगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment