जम्मू में नेशनल कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर एक शादी समारोह के दौरान फायरिंग की कोशिश का मामला सामने आया है। हालांकि राहत की बात यह रही कि गोली उन्हें नहीं लगी और सुरक्षाकर्मियों की तत्परता से एक बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, Farooq Abdullah एक कार्यकर्ता के परिवार में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने जम्मू पहुंचे थे। इस दौरान जम्मू-कश्मीर के डिप्टी सीएम Surinder Choudhary भी उनके साथ मौजूद थे। कार्यक्रम के बीच एक व्यक्ति अचानक पीछे से उनके करीब…
Read MoreTag: Jammu
जम्मू: एलओसी पर 12वें दिन भी पाक की गोलीबारी, साइबर हमलों के जरिए भी बढ़ा रहा तनाव; जापान ने भारत को दिया समर्थन
जम्मू: नियंत्रण रेखा (LoC) पर तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। पाकिस्तानी सेना ने लगातार 12वें दिन संघर्ष विराम का उल्लंघन करते हुए जम्मू-कश्मीर के कई सीमावर्ती इलाकों में गोलीबारी की। भारतीय सेना के अनुसार, 5-6 मई की रात कुपवाड़ा, बारामूला, पुंछ, राजौरी, मेंढर, नौशेरा, सुंदरबनी और अखनूर के आसपास पाक सेना की चौकियों से बिना किसी उकसावे के छोटे हथियारों से फायरिंग की गई। भारतीय सेना ने इस कार्रवाई का मुंहतोड़ जवाब दिया। साइबर मोर्चे पर भी हमलावर पाकिस्तान पाकिस्तान न केवल सीमाओं पर गोलीबारी कर रहा है, बल्कि…
Read Moreजम्मू: विधानसभा में पहलगाम आतंकवादी हमले पर उमर अब्दुल्ला का भावुक बयान, प्रस्ताव पारित
जम्मू: जम्मू-कश्मीर विधानसभा ने सोमवार को एक दिवसीय विशेष सत्र में 22 अप्रैल को पहलगाम में पर्यटकों पर हुए आतंकवादी हमले पर गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए एक प्रस्ताव पारित किया। इस दौरान मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला भावुक हो गए और उन्होंने कहा कि उनके पास इस हमले पर माफी मांगने के लिए शब्द नहीं हैं। सीएम अब्दुल्ला ने कहा, “हम बंदूक के जरिए आतंकवाद को नियंत्रित कर सकते हैं, लेकिन उसे खत्म नहीं कर सकते।” उन्होंने यह भी कहा कि जम्मू-कश्मीर की सुरक्षा जम्मू-कश्मीर की निर्वाचित सरकार की जिम्मेदारी नहीं…
Read Moreजम्मू: बीएसएफ ने पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया, सुरक्षा की ओर मुंहतोड़ जवाब
जम्मू: पाकिस्तान की ओर से लगातार बढ़ रही हिमाकत के बीच सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बार फिर मुंहतोड़ जवाब दिया है। शुक्रवार और शनिवार की दरम्यानी रात जम्मू सेक्टर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम करते हुए बीएसएफ के जवानों ने एक पाकिस्तानी घुसपैठिए को मार गिराया। बीएसएफ के आधिकारिक प्रवक्ता के अनुसार, शुक्रवार देर रात जम्मू सीमा क्षेत्र में जवानों को कुछ संदिग्ध गतिविधियां नजर आईं। जब सतर्क जवानों ने ध्यान से देखा तो पाया कि एक व्यक्ति भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश…
Read Moreजम्मू-कश्मीर में दिवंगत हुए वायुसेना के क्राफ्ट्समैन पाब्बल्ला अनिल का पार्थिव शरीर पहुंचा वायुसेना केंद्र
जम्मू-कश्मीर: जम्मू-कश्मीर में दिवंगत हुए वायुसेना के क्राफ्ट्समैन पाब्बल्ला अनिल का पार्थिव शरीर कल एक सैन्य विमान से हैदराबाद के पास हाकिमपेट वायुसेना केंद्र लाया गया। एक दिन पहले, जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ इलाक़े में मरुआ नदी के तट पर सेना के ध्रुव हेलिकॉप्टर की एहतियाती लैंडिंग के समय पाब्बल्ला अनिल की जान चली गई थी। तेलंगाना और आंध्र उप-क्षेत्र के जनरल ऑफिसर कमांडिंग हेड-क्वार्टर मेजर जनरल राकेश मनोचा ने दिवंगत पाब्बल्ला अनिल के पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित की। पाब्बल्ला अनिल का तेलंगाना में उनके पैतृक गांव राजन्ना सिरसिला में…
Read Moreजम्मू-कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच मुठभेड़ में पांच जवान शहीद
जम्मू: जम्मू-कश्मीर में राजौरी जिले के कांडी वन क्षेत्र में कल सुरक्षा बलों और आतंकवादियों के बीच हुई मुठभेड़ में पांच जवानों ने प्राण न्यौछावर कर दिए। रक्षा प्रवक्ता ने बताया है कि आतंकवादियों ने विस्फोटक उपकरण से हमला किया। जिसमें दो जवानों की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि एक अधिकारी सहित चार जवान घायल हो गये। घायल जवानों को उधमपुर के अस्पताल ले जाया गया जहां तीन जवानों की इलाज के दौरान मौत हो गई। मुठभेड स्थल पर अतिरिक्त बलों को भेजा गया है।
Read More