खगड़िया: STF और जिला पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया भंडाफोड़, तीन हथियार तस्कर गिरफ्तार

Khagaria: STF and district police busted a mini gun factory, three arms smugglers arrested

खगड़िया: जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एसटीएफ और जिला पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध रूप से संचालित एक मिनी गन फैक्ट्री का खुलासा हुआ है। पुलिस ने मौके से तीन अवैध हथियार बनाने वाले कारीगरों को गिरफ्तार किया है और बड़ी संख्या में हथियार व उपकरण जब्त किए हैं।

यह कार्रवाई मोरकाही थाना क्षेत्र के कामाथान बहियार में की गई, जहां गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस और STF की टीम ने छापेमारी की। छापेमारी के दौरान वहां मौजूद तीनों धंधेबाजों को धर-दबोचा गया।

क्या-क्या बरामद हुआ:

  • 1 अर्धनिर्मित पिस्टल
  • 3 तैयार पिस्टल
  • 6 देसी कट्टा

हथियार बनाने के औजार और अन्य उपकरण
एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि इस मामले में गिरफ्तार मुख्य आरोपी मुंगेर जिले का रहने वाला है, जो पहले भी आर्म्स एक्ट के तहत जेल जा चुका है। फिलहाल पुलिस पूरे नेटवर्क की जांच में जुट गई है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हथियार कहां-कहां सप्लाई किए जा रहे थे।

यह कार्रवाई न केवल अवैध हथियारों की तस्करी पर करारा प्रहार है, बल्कि अपराध के खिलाफ प्रशासन की सक्रियता को भी दर्शाती है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment