नई दिल्ली: लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट हादसे का शिकार, सभी 242 यात्रियों की मौत, विजय रूपाणी का भी निधन

New Delhi: Air India flight going to London met with an accident, all 242 passengers died, Vijay Rupani also died

नई दिल्ली: अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 गुरुवार को एक भयानक हादसे का शिकार हो गई। इस विमान में कम से कम 169 भारतीय और 53 ब्रिटिश नागरिक सवार थे। हादसे में सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की मौत हो गई है। दुखद रूप से इस फ्लाइट में सवार गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के पंजाब प्रभारी विजय रूपाणी का भी निधन हो गया है।

उनके निधन की जानकारी भाजपा के राज्यसभा सांसद परिमल नाथवानी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर साझा की थी, हालांकि कुछ समय बाद उन्होंने यह पोस्ट हटा दी।

जानकारी के मुताबिक, विमान अहमदाबाद एयरपोर्ट की दीवार और एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ। हादसे के बाद पूरे इलाके में धुएं का बड़ा गुबार उठता देखा गया।

यह फ्लाइट अहमदाबाद से दोपहर 1:38 बजे रवाना हुई थी। इसमें कुल 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे, जिनमें 7 पुर्तगाली नागरिक और 1 कनाडाई नागरिक भी शामिल थे। विमान में 10 केबिन क्रू और दो पायलट थे — कैप्टन सुमीत सभरवाल, जिनके पास 8200 घंटे से अधिक का उड़ान अनुभव था, और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर, जिन्होंने 1100 घंटे उड़ान भरी थी।

सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (SVPIA) के अधिकारियों ने बताया कि हादसे के बाद एयरपोर्ट से सभी उड़ानों का संचालन अस्थायी रूप से स्थगित कर दिया गया है। एयरपोर्ट के प्रवक्ता ने कहा, “फिलहाल अहमदाबाद एयरपोर्ट ऑपरेशनल नहीं है। अगली सूचना तक सभी उड़ानों का संचालन रोका गया है। यात्रियों से अनुरोध है कि वे एयरपोर्ट पर आने से पहले अपनी एयरलाइन से संपर्क करें।”

प्रवक्ता ने आगे कहा, “हम यात्रियों से सहयोग और धैर्य बनाए रखने की अपील करते हैं, क्योंकि अधिकारी स्थिति को नियंत्रित करने में लगे हुए हैं। आगामी अपडेट जल्द ही साझा किए जाएंगे।”

यह हादसा पूरे देश के लिए एक गहरा सदमा है और राहत एवं बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment