नई दिल्ली: पहलगाम आतंकी हमले पर बवाल, गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी आमने-सामने

New Delhi: Chaos over Pahalgam terror attack, gangster Lawrence Bishnoi and Pakistani don Shahzad Bhatti face to face

नई दिल्ली: पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर भारत और पाकिस्तान के बीच जहां पहले से तनाव बना हुआ है, वहीं अब इस हमले को लेकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और पाकिस्तान के डॉन शहजाद भट्टी के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है। शहजाद भट्टी ने इस विवाद को लेकर एक धमकी भरा वीडियो जारी किया है और कहा है, “अब दोस्ती खत्म, अगर देश पर बात आई तो चुप नहीं बैठेंगे।”

दरअसल, पहलगाम हमले के बाद लॉरेंस बिश्नोई के ग्रुप ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी, जिसमें पाकिस्तानी आतंकी हाफिज सईद की तस्वीर पर क्रॉस बनाया गया था। पोस्ट में लिखा गया था कि हमला बेगुनाहों पर हुआ है, जिसका जल्द बदला लिया जाएगा। पोस्ट में पाकिस्तान में घुसकर करारा जवाब देने की धमकी दी गई थी।

इस पोस्ट के जवाब में शहजाद भट्टी ने एक वीडियो जारी कर कहा कि लॉरेंस बिश्नोई की धमकियां खोखली हैं। उन्होंने कहा, “पाकिस्तान में घुसकर एक लाख लोगों को मारने की बात करने वाला एक चिड़िया तक नहीं मार सकता। मुझे मजबूर मत करो, मेरे पास वह सब ऑडियो-वीडियो सबूत हैं जो तुम्हारी सरकार को जवाबदेह बना सकते हैं।”

भट्टी ने दावा किया कि उनके पास बाबा सिद्दीकी की हत्या में शामिल लोगों और उसके पीछे के राजनीतिक कनेक्शन के पूरे सबूत हैं। उन्होंने कहा कि जीशान अख्तर पहले से ही फरार है और सब जानते हैं वह किसके पास है। उन्होंने धमकी दी कि अगर पाकिस्तान या उसके किसी संस्थान पर फिर कोई बात हुई, तो वे सभी सबूत मीडिया के सामने रख देंगे।

साथ ही शहजाद भट्टी ने सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर भी बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि किसने हथियार दिए, किसने पैसे दिए, सब रिकॉर्ड उनके पास है। उन्होंने लॉरेंस को चेतावनी दी कि जेल से बाहर आने के बाद हकीकत का सामना करना पड़ेगा।

भट्टी ने साफ कहा, “तुमने मेरे देश के खिलाफ बोला है, अब सब खत्म। अब कोई दोस्ती नहीं बची।” उन्होंने आरोप लगाया कि लॉरेंस ने बाबा सिद्दीकी जैसे मुस्लिम नेता को मुस्लिमों के हाथों मरवाया और सिद्धू मूसेवाला जैसे कलाकार को पैसे लेकर मरवा दिया।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment