नई दिल्ली: ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर संसद में चर्चा के दौरान कांग्रेस में अंदरूनी कलह, शशि थरूर और मनीष तिवारी को नहीं मिला बोलने का मौका

New Delhi: Internal conflict in Congress during discussion on 'Operation Sindoor' in Parliament, Shashi Tharoor and Manish Tiwari did not get a chance to speak

नई दिल्ली: संसद में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर जारी बहस के बीच कांग्रेस पार्टी आंतरिक विवादों में उलझती नजर आ रही है। पार्टी के वरिष्ठ नेता शशि थरूर और मनीष तिवारी, जो विदेश दौरों पर गए प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे, उन्हें संसद में बोलने का मौका नहीं दिया गया। इस पर मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया के ज़रिए तंज कसा है।

कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक समाचार रिपोर्ट का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए 1970 की फिल्म पूरब और पश्चिम के देशभक्ति गीत की पंक्तियां लिखीं:

“है प्रीत जहां की रीत सदा, मैं गीत वहां के गाता हूं,
भारत का रहने वाला हूं, भारत की बात सुनाता हूं।
जय हिंद।”

इससे पहले शशि थरूर ने भी कांग्रेस के इस रवैये पर अप्रत्यक्ष रूप से नाराजगी जताई थी। शशि थरूर तिरुवनंतपुरम से जबकि मनीष तिवारी चंडीगढ़ से सांसद हैं। इन दोनों सहित अमर सिंह, आनंद शर्मा और सलमान खुर्शीद को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को वैश्विक स्तर पर प्रचारित करने के लिए विदेशों में भेजे गए प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया गया था।

हालांकि जब संसद में इस मुद्दे पर चर्चा हुई, तो कांग्रेस पार्टी ने इन नेताओं को बोलने का अवसर नहीं दिया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कांग्रेस ने इस चर्चा के लिए नए सांसदों को प्राथमिकता दी, क्योंकि विदेशों में गए नेताओं ने सरकार के पक्ष में बयान दिए थे।

गौरतलब है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के सफलतापूर्वक संपन्न होने के बाद कांग्रेस ने सरकार पर कई सवाल भी खड़े किए हैं, लेकिन पार्टी के अंदर यह मतभेद अब सार्वजनिक रूप लेता दिख रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment