नई दिल्ली: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज जीत के बाद टीम इंडिया पर धीमे ओवर-रेट का जुर्माना

New Delhi: Team India fined for slow over-rate after winning the ODI series against South Africa.

नई दिल्ली– दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज 2-1 से जीतने के बावजूद भारतीय टीम पर जुर्माना लगाया गया है। रायपुर में 3 दिसंबर को खेले गए दूसरे वनडे में धीमा ओवर-रेट रहने पर टीम इंडिया की मैच फीस का 10 प्रतिशत काटा गया है।

आईसीसी द्वारा जारी बयान के अनुसार, आईसीसी कोड ऑफ कंडक्ट के अनुच्छेद 2.22 के तहत यदि कोई टीम निर्धारित समय में ओवर पूरे नहीं कर पाती, तो प्रत्येक ओवर कम फेंकने पर खिलाड़ियों पर मैच फीस का 5 प्रतिशत जुर्माना लगाया जाता है।

केएल राहुल की कप्तानी वाली भारतीय टीम निर्धारित समय से दो ओवर पीछे रह गई। इसके बाद आईसीसी एलीट पैनल के मैच रैफरी रिची रिचर्डसन ने यह दंड लगाया। कप्तान राहुल ने अपनी गलती स्वीकार करते हुए जुर्माने पर सहमति जताई, जिसके कारण औपचारिक सुनवाई की आवश्यकता नहीं पड़ी। उल्लेखनीय है कि रायपुर के दूसरे मैच में दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 4 विकेट से मात देकर सीरीज 1-1 से बराबर की थी। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 358 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।

इस मैच में विराट कोहली ने 93 गेंदों पर 2 छक्के और 7 चौकों की मदद से 102 रनों की शानदार सेंचुरी जड़ी, जबकि ऋतुराज गायकवाड़ ने 83 गेंदों पर 105 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका की ओर से एडेन मार्करम ने 110 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। उनके अलावा मैथ्यू ब्रीत्जके (68) और देवाल्ड ब्रेविस (54) ने भी अर्धशतक लगाए और टीम को 4 गेंद शेष रहते जीत दिलाई। सीरीज का तीसरा मुकाबला निर्णायक साबित हुआ, जिसे भारत ने 9 विकेट से जीतकर सीरीज 2-1 से अपने नाम कर लिया।

टेस्ट सीरीज 0-2 से हारने के बाद टीम इंडिया ने वनडे सीरीज जीतकर दमदार वापसी की है। अब भारत की नजरें पांच मैचों की टी20 सीरीज पर टिकी हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment