तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप: समर्थक अविनाश ने वीडियो जारी कर लगाया मारपीट का आरोप

Serious allegations against Tej Pratap Yadav: Supporter Avinash releases video alleging assault.

बिहार: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव अक्सर किसी न किसी विवाद को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दो दिन पहले उनके निजी आवास के तीन साल पुराने लंबित बिजली बिल की खबर सामने आने के बाद उन्होंने तुरंत बकाया राशि का भुगतान कर दिया था। अब उन पर एक नया आरोप लगाया गया है। यह आरोप उनके ही समर्थक और महुआ निवासी अविनाश कुमार ने लगाया है, जिसने एक वीडियो जारी कर तेज प्रताप यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

वीडियो में अविनाश ने कहा कि वह तेज प्रताप यादव के लिए चुनाव प्रचार में पूरी निष्ठा से काम करता रहा, लेकिन इसके बावजूद 7 दिसंबर 2025 को तेज प्रताप ने कथित रूप से 20–25 लोगों के साथ मिलकर उसकी पिटाई करवाई, जिससे वह बेहोश हो गया। अविनाश के अनुसार यह घटना तेज प्रताप यादव के सरकारी आवास—26 नंबर क्वार्टर—के अंदर हुई। उसने आरोप लगाया कि तेज प्रताप सबकुछ सामने खड़े होकर देखते रहे और उसका मोबाइल फोन रात 9 बजे से लेकर 1:30 बजे तक अपने पास रख लिया।

अविनाश ने बताया कि वह अपने रिश्तेदार के साथ तेज प्रताप यादव के घर गया था। तेज प्रताप ने भरोसा दिलाकर उसे अंदर बुलाया, जिसके बाद विवेक प्रकाश नामक व्यक्ति और अन्य लोगों ने उसकी पिटाई की। आरोप है कि उसे राजद नेताओं के खिलाफ गाली देने को कहा गया, लेकिन मना करने पर उस पर हमला किया गया। अविनाश ने कहा कि यह घटना उसके भरोसे को पूरी तरह तोड़ने वाली है। उसने पूरे मामले की जांच और कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

वीडियो में अविनाश ने आगे कहा कि चुनाव प्रचार में की गई मेहनत का ‘इनाम’ उसे मारपीट के रूप में मिला। उसके मुताबिक, “बीस से तीस गुंडों के साथ मुझ पर हमला किया गया। 26 नंबर आवास के अंदर मुझे मारा गया और तेज प्रताप यादव मूकदर्शक बने रहे। मेरे फोन को भी आवास में देर रात तक रखा गया और मेरे साथ शर्मनाक हरकतें की गईं।”

अविनाश ने यह भी बताया कि खान सर के एक कार्यक्रम में उसका फोन मांगा गया था, जिसे उसने दे दिया। इसके बाद उसे उसके रिश्तेदार से अलग कर मारपीट की गई। आरोप है कि उसे कई राजद नेताओं के लिए अपमानजनक शब्द बोलने के लिए मजबूर किया गया, लेकिन उसने मना कर दिया। इसके बाद उसकी गाड़ी तक पंक्चर कर दी गई।

अविनाश ने कहा कि उसे न्याय चाहिए और वह इस मामले की निष्पक्ष जांच व कानूनी कार्रवाई की मांग करता है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment