निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स पेयर्स को दी बड़ी राहत, टैक्स सिस्टम में होगा बड़ा बदलाव

Nirmala Sitharaman gave big relief to income tax payers, there will be a big change in the tax system

नई दिल्ली: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने इनकम टैक्स पेयर्स को बड़ी राहत दी है। उन्होंने घोषणा की कि अब हर महीने 1 लाख रुपये कमाने वाले व्यक्तियों को टैक्स नहीं चुकाना होगा, और 12.75 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं लगेगा। इसके अलावा, अब पिछले 4 साल का आयकर रिटर्न एक साथ फाइल किया जा सकेगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए टीडीसी (टैक्स डिडक्शन ऑन सीनियर सिटीजन्स) की सीमा 50,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दी गई है।

12 लाख रुपये की सालाना कमाई पर नहीं लगेगा टैक्स
निर्मला सीतारमण ने बताया कि अब 12 लाख रुपये तक की सालाना आय पर कोई टैक्स नहीं देना होगा। यह बदलाव नई टैक्स व्यवस्था के तहत किया गया है, जबकि पहले 7 लाख रुपये तक की आय पर कोई टैक्स नहीं था। वहीं, स्टैंडर्ड डिडक्शन को 75,000 रुपये ही रखा गया है।

नया इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते लाया जाएगा
वित्त मंत्री ने आगे बताया कि नया इनकम टैक्स बिल अगले हफ्ते संसद में पेश किया जाएगा, जिसमें टैक्स सिस्टम को सरल और पारदर्शी बनाने के प्रयास किए जाएंगे। इसके अलावा, इंश्योरेंस सेक्टर के लिए एफडीआई (विदेशी निवेश) की सीमा बढ़ाने का भी प्रस्ताव है। सरकार ने 7 टैरिफ रेट को हटाने का फैसला किया है, जिससे अब केवल 8 टैरिफ रेट ही लागू होंगे। इसके साथ ही सोशल वेलफेयर सरचार्ज हटाने का भी प्रस्ताव दिया गया है।

कैंसर मरीजों के लिए बड़ा ऐलान
सीतारमण ने कैंसर मरीजों के लिए भी महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। उन्होंने कहा कि 36 जीवन रक्षक दवाओं पर पूरी तरह से ड्यूटी टैक्स खत्म कर दिया जाएगा और सभी सरकारी अस्पतालों में कैंसर डे केयर सेंटर बनाए जाएंगे। इसके अलावा, कैंसर की दवाइयों की कीमतें घटाई जाएंगी, और 6 जीवन रक्षक दवाओं पर कस्टम ड्यूटी को 5% कर दिया जाएगा।

बजट मिडिल क्लास की क्षमता को बढ़ाने पर केंद्रित
बजट भाषण की शुरुआत करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस ‘जीवाईएएन’ (गरीब, यूथ, अन्नदाता, और नारी) पर होगा। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार ने पिछले 10 वर्षों में बहुमुखी विकास किया है और इसे जारी रखने का संकल्प लिया है। यह बजट मिडिल क्लास की क्षमता बढ़ाने, समग्र विकास और भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के लिए समर्पित है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment