पटना: बख्तियारपुर फोरलेन पर भीषण सड़क हादसा, राजद नेता कौशल किशोर यादव की मौत, 4 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल

Patna: Horrific road accident on Bakhtiyarpur four lane, RJD leader Kaushal Kishore Yadav dies, 4 workers seriously injured

पटना: पटना से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बख्तियारपुर फोरलेन पर हुए भीषण सड़क हादसे में राजद नेता और कटिहार मुखिया संघ अध्यक्ष कौशल किशोर यादव की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे में उनके साथ यात्रा कर रहे 4 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। सभी घायलों को पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने जा रहे थे पटना

जानकारी के अनुसार, कौशल किशोर यादव कटिहार जिले के रौनिया पंचायत के मुखिया और राजद पंचायती राज प्रकोष्ठ के अध्यक्ष थे। वे अपने सहयोगियों के साथ पटना के बापू सभागार में आयोजित राजद के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने के लिए आ रहे थे। इसी दौरान फतुहा के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बोलेरो गाड़ी को सामने से टक्कर मार दी

हादसे में 4 कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल

इस हादसे में कौशल किशोर यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके साथ मौजूद बंटी कुमार, राकेश कुमार, विमल कुमार और भगवान कुमार यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को पहले फतुहा अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया, जिसके बाद उन्हें पीएमसीएच रेफर किया गया।

घटनास्थल पर अफरा-तफरी, तेजस्वी यादव पहुंचे अस्पताल

हादसे की सूचना मिलते ही फतुहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एनएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद पटना-बख्तियारपुर फोरलेन पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई थी।

घटना की जानकारी मिलने पर राजद नेता तेजस्वी यादव भी पीएमसीएच पहुंचे, जहां उन्होंने घायलों का हालचाल लिया और पूरी घटना की जानकारी अधिकारियों से ली।

पुलिस कर रही है जांच

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ट्रक चालक की तलाश की जा रही है। इस दुखद घटना ने राजद कार्यकर्ताओं और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैला दी है। पार्टी की ओर से कौशल किशोर यादव को श्रद्धांजलि दी गई है और उनके निधन को राजनीतिक व सामाजिक क्षति बताया गया है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment