जापान दौरे पर पीएम मोदी का भव्य स्वागत, इंडिया-जापान इकोनॉमिक फोरम में कहा – “भारत प्रतिभा का पावरहाउस बन चुका है”

PM Modi received a grand welcome on his Japan visit, said in India-Japan Economic Forum – "India has become a powerhouse of talent"

टोक्यो/नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों दो दिवसीय जापान दौरे पर हैं। जापान की राजधानी टोक्यो पहुंचने पर पीएम मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। अपने दौरे के पहले दिन प्रधानमंत्री मोदी ने जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के साथ मिलकर भारत-जापान आर्थिक मंच (India-Japan Economic Forum) में भाग लिया।

पीएम मोदी यह यात्रा जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के निमंत्रण पर कर रहे हैं, जहां वे 15वें भारत-जापान वार्षिक शिखर सम्मेलन में भाग लेने पहुंचे हैं। इस मंच पर बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत में व्यापक परिवर्तन हुए हैं, और आज का भारत वैश्विक निवेशकों के लिए एक आकर्षक गंतव्य बन चुका है।

प्रधानमंत्री ने कहा, “आज का भारत टैलेंट का पावरहाउस बन चुका है और जल्द ही दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है।”

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में यह भी कहा कि,
“भारत में इस समय राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता है, नीति निर्माण में पारदर्शिता है और निर्णय लेने की स्पष्टता है। यह भारत में निवेश का सर्वोत्तम समय है।”

उन्होंने बताया कि भारत अब न्यूक्लियर एनर्जी सेक्टर को भी खोल रहा है, जिससे विकास की गति और तेज होगी। उन्होंने जापान के साथ साझेदारी को हर क्षेत्र में मजबूत बताते हुए कहा कि दोनों देश मेट्रो, मैन्युफैक्चरिंग, सेमीकंडक्टर और स्टार्टअप्स जैसे क्षेत्रों में एक-दूसरे के भरोसेमंद भागीदार बन चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने यह भी उल्लेख किया कि जापानी कंपनियों ने अब तक भारत में 40 अरब डॉलर से अधिक का निवेश किया है, जो दोनों देशों के बीच बढ़ते आर्थिक विश्वास को दर्शाता है।

पीएम मोदी की इस यात्रा को भारत-जापान संबंधों को नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला कदम माना जा रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment