प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी में अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं: राष्ट्रपति ट्रंप का दावा

PM Narendra Modi may visit US in February: President Trump claims

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फरवरी के महीने में अमेरिका के दौरे पर जा सकते हैं। यह जानकारी अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने दी है। न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, राष्ट्रपति ट्रंप ने 27 जनवरी को फ्लोरिडा से ज्वाइंट बेस एंड्रयूज लौटते समय मीडिया से यह बात साझा की।

राष्ट्रपति ट्रंप ने एयर फोर्स वन विमान में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, “आज सुबह मेरी भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर लंबी बातचीत हुई। वह संभवतः अगले महीने फरवरी में व्हाइट हाउस आएंगे। भारत के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं।” ट्रंप ने यह भी बताया कि पीएम मोदी के साथ हुई इस बातचीत में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई।

पीएम मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के गहरे रिश्ते
प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के रिश्ते हमेशा से काफी अच्छे रहे हैं। राष्ट्रपति ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान उनकी आखिरी विदेश यात्रा भारत की थी। दोनों नेताओं के बीच गहरे संबंध रहे हैं, जो वैश्विक मंचों पर भी दिखाई दिए हैं।

सितंबर 2019 में ह्यूस्टन और फरवरी 2020 में अहमदाबाद में आयोजित दो रैलियों में पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप ने साथ में हजारों लोगों को संबोधित किया था। इसके बाद, नवंबर 2024 में ट्रंप की शानदार चुनावी जीत के बाद, प्रधानमंत्री मोदी उन तीन शीर्ष नेताओं में शामिल थे जिन्होंने ट्रंप से सबसे पहले बात की।

प्रधानमंत्री मोदी का अमेरिका दौरा भारत और अमेरिका के बीच और भी मजबूत द्विपक्षीय संबंधों का संकेत है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment