प्रयागराज: महाकुंभ मेला क्षेत्र में फिर लगी आग, मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

Prayagraj: Fire broke out again in Maha Kumbh Mela area, fire brigade team reached the spot and brought it under control

लखनऊ: महाकुंभ नगर मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 में खड़ी दो गाड़ियों में शनिवार (25 जनवरी) को आग लग गई. सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने में सफल रहीं. इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. हालांकि, आग की चपेट में आने से दोनों गाड़ियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं हैं. फिलहाल, आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रशासन इस मामले की जांच कर रहा है.

इस हादसे को लेकर अधिकारी ने बताया कि 4,500 लीटर वाटर कैपेसिटी वाली बड़ी गाड़ी की मदद से आग को बुझाया गया. आग की घटना मेला क्षेत्र के सेक्टर 2 के पास मुख्य सड़क की है. बता दें कि प्रशासनिक व्यवस्था चाक चौबंद होने के चलते आग पर तुरंत काबू पाया जा सका. सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की चार गाड़ियां पहुंच गईं. राहत की बात ये रही कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ.

फायर बुलेट और छह वाटर टेंडर की मदद से बुझाई गई आग
फायर अधिकारी विशाल यादव ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि सरदार पटेल सेवा संस्थान के सामने अर्टिगा गाड़ी में आग लगी है. सूचना मिलते ही मौके पर छह फायर बुलेट और छह वाटर टेंडर पहुंची. आग खतरनाक रूप धारण कर रही थी, उसके पहले ही 4,500 लीटर वाटर कैपेसिटी वाली बड़ी गाड़ी की मदद से कंट्रोल कर लिया गया.

विशाल यादव ने आगे बताया कि इस कार के बगल में ही एक दूसरी कार भी खड़ी थी, जिसके नंबर प्लेट से पता चला की ये झारखंड की कार है. बता दें कि हादसे में ये आधी कार भी चपेट में आ गई थी. फिलहाल किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है. घटनास्थल के पास ही एक बस्ती है, जो अब सुरक्षित है.

1 हफ्ते में आग की दूसरी घटना
मेला क्षेत्र में एक हफ्ते के अंदर ही आग लगने की ये दूसरी घटना है. 19 जनवरी को महाकुंभ में शास्त्री ब्रिज के पास सेक्टर 19 में गीता प्रेस के कैंप में आग लगी थी. जिसमें कई कॉटेज जल गए थे. महाकुंभ प्रशासन के मुताबिक, गीता प्रेस की रसोई में छोटे सिलेंडर से चाय बनाते समय गैस लीक होने से हादसा हुआ था. आग लगने से रसोई में रखे 2 गैस सिलेंडर ब्लास्ट हुए थे. तब भी प्रशासन के पुख्ता इंतजाम के चलते आग पर काबू पा लिया गया था.

(Source – IANS)

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment