बिहार के चार शहरों में मेट्रो सेवा की तैयारी, जल्द मिलेगा खास तोहफा

Preparations for metro service in four cities of Bihar, special gift will be received soon

पटना: बिहार के लोगों को जल्द ही एक बड़ा तोहफा मिलने जा रहा है। राज्य के चार प्रमुख शहरों, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और भागलपुर में मेट्रो सेवा शुरू करने की योजना बनाई जा रही है। मुजफ्फरपुर और दरभंगा में मेट्रो परियोजना के लिए सर्वे भी पूरा हो चुका है।

बिहार के नगर विकास एवं आवास विभाग को इन चार शहरों में मेट्रो चलाने की संभावनाओं से संबंधित रिपोर्ट सौंप दी गई है। राज्य सरकार जल्द ही इस परियोजना के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करने की प्रक्रिया शुरू करेगी। संभावना जताई जा रही है कि इस साल के अंत तक इस परियोजना की घोषणा हो सकती है और यदि सब कुछ सही रहा तो 2029 के लोकसभा चुनाव से पहले इन चार शहरों में मेट्रो सेवाएं शुरू हो सकती हैं।

पटना मेट्रो परियोजना पहले से हो रही है
पटना में पहले से ही मेट्रो परियोजना पर काम चल रहा है। पटना मेट्रो का संचालन पटना मेट्रो रेल निगम द्वारा किया जाएगा और यह परियोजना सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) मोड पर बनाई जा रही है। पटना मेट्रो परियोजना का कुल खर्च 13 हजार करोड़ रुपये से अधिक है, यह आंकड़ा भूमि अधिग्रहण की लागत को छोड़कर है।

चार शहरों में मेट्रो सेवा के लिए सर्वे रिपोर्ट तैयार
पटना के अलावा मुजफ्फरपुर, दरभंगा, गया और भागलपुर में मेट्रो सेवा की योजना पर काम जारी है। मेट्रो निर्माण से संबंधित सर्वे रिपोर्ट तैयार करने वाली एजेंसी राइट्स ने अपनी रिपोर्ट नगर विकास एवं आवास विभाग को सौंप दी है।

सर्वे रिपोर्ट में मेट्रो के रूट, स्टेशन की संख्या, मेट्रो का यात्रा मार्ग, कितनी दूरी एलिवेटेड (जमीन के ऊपर) रूट पर चलेगी और कितनी दूरी भूमिगत रहेगी, इन सभी पहलुओं को विस्तार से बताया गया है। इसके अलावा, रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि मेट्रो परियोजना से आम लोगों के जीवन में किस तरह का बदलाव आएगा और इसका प्रभाव क्या होगा।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment