28 मई से 6 जून तक श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ के आयोजन की तैयारियां सम्पन्न

Preparations for organizing Shri Shri 1008 Shatchandi Maha Yagya from 28 May to 6 June are complete

वैशाली,लालगंज( चौथी वाणी )सिरसा वीरन 28 मई से 6 जून 025 तक होने वाले श्री श्री 1008 शतचंडी महायज्ञ की तैयारी अंतिम चरण में है। लालगंज प्रखंड के सिरसा विरन गांव में होने वाले इस यज्ञ में श्री श्री 1008 श्री शतचंडी 9 दिवसीय महायज्ञ एवं अखंड 9 दिवसीय भंडारा की व्यवस्था की गई है। महायज्ञ के संबंध में स्वामी माधव गिरि जी महाराज जूना अखाड़ा मध्यप्रदेश ने बताया कि 9 दिवसीय महायज्ञ में प्रत्येक दिन राधे कृष्णा साक्षी जी वृन्दावन द्वारा कथा का वाचन साम 7 से 10 रात्रि तक होनी है कथा में आचार्य रौशन शास्त्री ने कहा कि महायज्ञ में काशी के 51 आचार्य का आगवन होगा। वही महायज्ञ के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार सिंह मुन्ना ने कहा की महायज्ञ में प्रत्येक दिन 25000 हजार भक्तों का प्रसाद पर देशी शुद्ध घी में निर्मित भोजन और प्रसाद की व्यवस्था की गई है। श्री मुन्ना ने बताया कि महायज्ञ में 111देवमूर्ति का निर्माण हुआ है इस दौरान 28 मई से 6 मई तक अखंड अष्टयाम यज्ञ, एवं प्रत्येक दिन रात्रि 10 बजे में रामरिला होना सुनिश्चित की है। यज्ञ के लिए 121सदस्यीय समिति का गठन किया गया है। यज्ञ क्षेत्र में 51सीसीटीवी कैमरा लगाया जा रहा है जिससे असामाजिक तत्वों पर निगरानी रखी जाएगी ।यज्ञ में एक उच्चे टावर का निर्माण कराया जा रहा है जिस पर पूरे मेला क्षेत्र पर निगरानी रखी जाएगी।

यज्ञ के लिए पूरा गांव एवं आस पास के युवाओं में काफी उत्साह है। यज्ञ में विभिन्न प्रकार के मनोरंजन के लिए खेल तमाशे ,झूला , दुकान एवं धार्मिक, सांस्कृतिक, आध्यात्मिक सहित अन्य व्यवस्था की गई है। श्रद्धालुओं को रहने की व्यवस्था की गई है।आयोजक समिति के बिक्रम कुमार, सचिव मोहन सिंह, विनोद कुमार, विनय कुमार, राजू सिंह, सतीश कुमार सिंह, संजय कुमार, प्रमोद कुमार, नरेश सिंह, ने बताया कि महायज्ञ में किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए इसके लिए इस क्षेत्र के श्रद्धालु कड़ी मेहनत कर यज्ञ को सफल बनाने में रात दिन एक किए हुए है। महायज्ञ के प्रथम दिन यानी 28 मई को 1000से अधिक महिला, किशोरियों द्वारा कलश यात्रा निकली जाएगी।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment