तुर्की के इंसिरलिक एयर बेस पर हमले की खबर, मध्य पूर्व में बढ़ा तनाव

Reports of an attack on Türkiye's Incirlik Air Base; tensions rise in the Middle East.

इस्तांबुल: मध्य पूर्व में अमेरिका, इज़रायल और ईरान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। इसी बीच ईरान की ओर से खाड़ी क्षेत्र में मौजूद कई अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाने की खबरें सामने आई हैं। बताया जा रहा है कि अमेरिकी और इज़रायली हमलों के जवाब में ईरान ने मिसाइल और ड्रोन से जवाबी कार्रवाई की है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक ईरान ने तुर्की में स्थित नाटो के महत्वपूर्ण सैन्य अड्डे Incirlik Air Base को भी निशाना बनाने की कोशिश की। हमले के बाद इलाके में विस्फोट और सायरन की आवाजें सुनाई देने की सूचना मिली। हालांकि शुरुआती जानकारी के अनुसार एयर डिफेंस सिस्टम ने मिसाइलों को बीच में ही इंटरसेप्ट कर लिया, जिससे किसी बड़े नुकसान की पुष्टि नहीं हुई है।

Incirlik Air Baseको North Atlantic Treaty Organization (नाटो)का एक अहम सैन्य अड्डा माना जाता है, जहां United States की सैन्य उपस्थिति भी रहती है। विभिन्न अंतरराष्ट्रीय रिपोर्टों में यह भी आशंका जताई जाती रही है कि नाटो की परमाणु साझेदारी व्यवस्था के तहत इस बेस पर अमेरिका के कुछ परमाणु हथियार भी स्टोर किए गए हो सकते हैं।

मध्य पूर्व में जारी इस टकराव के कारण क्षेत्रीय हालात और अधिक तनावपूर्ण हो गए हैं। Iran खाड़ी क्षेत्र में कई सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है, जबकि Israel और United States भी ईरान के खिलाफ लगातार सैन्य कार्रवाई कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार Tehran समेत कई स्थानों पर एयर स्ट्राइक की गई हैं। इसके अलावा Lebanon में भी इज़रायल द्वारा हमले किए जाने की खबरें सामने आई हैं, जिससे पूरे क्षेत्र में हालात और गंभीर होते जा रहे हैं।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment