1 जून से बदलेंगे कई बड़े नियम! LPG, UPI, ATM, PAN समेत इन 7 बदलावों का आपकी जेब पर पड़ेगा असर

Several Major Rules to Change from June 1st! Including LPG, UPI, ATM, and PAN, These 7 Changes Will Impact Your Wallet.

नई दिल्ली: हर महीने की पहली तारीख के साथ कई नए नियम लागू होते हैं, जिनका सीधा असर आम लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और बजट पर पड़ता है। 1 जून से भी गैस सिलेंडर, UPI पेमेंट, ATM, PAN कार्ड, राशन कार्ड और बैंकिंग सेवाओं समेत कई अहम नियमों में बदलाव देखने को मिल सकते हैं। आइए जानते हैं 7 बड़े बदलावों के बारे में।

1. UPI पेमेंट सिस्टम में बदलाव
UPI लेनदेन को ज्यादा सुरक्षित बनाने के लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) नया सिस्टम लागू करने की तैयारी में है। नए नियम के तहत QR कोड, मोबाइल नंबर या गलत नाम की जगह अब भुगतान करते समय लाभार्थी का सत्यापित नाम दिखाई देगा। इससे फर्जीवाड़ा और गलत खाते में पैसे भेजने जैसी घटनाओं पर रोक लगाने में मदद मिलेगी।

2. LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव संभव
हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां रसोई गैस की नई कीमतें जारी करती हैं। 1 जून को भी LPG सिलेंडर के दामों की समीक्षा होगी। अंतरराष्ट्रीय हालात और सप्लाई चेन पर असर के कारण कीमतों में बदलाव संभव है, जिससे घरेलू बजट प्रभावित हो सकता है।

3. PAN कार्ड से जुड़े नए नियम लागू
इनकम टैक्स विभाग 1 जून से PAN कार्ड से जुड़े कुछ नियमों में बदलाव कर सकता है। कुछ लेनदेन में PAN की अनिवार्यता कम की जा सकती है, जबकि हाई-वैल्यू ट्रांजैक्शन के लिए नियमों को और सख्त बनाए जाने की संभावना है।

4. ATM ट्रांजैक्शन हो सकते हैं महंगे
1 जून से ATM से कैश निकालने, बैलेंस चेक करने और मिनी स्टेटमेंट जैसी सेवाओं पर लगने वाले शुल्क में बदलाव हो सकता है। नए नियमों के तहत फ्री ट्रांजैक्शन की सीमा तय रहेगी और तय सीमा के बाद अतिरिक्त चार्ज देना पड़ सकता है।

5. सोलर पैनल सब्सिडी के नियमों में बदलाव
सरकार की सूर्य घर योजना के तहत सोलर पैनल लगाने वालों के लिए नए नियम लागू हो सकते हैं। अब सब्सिडी पाने के लिए केवल सरकार से मंजूर सोलर पैनल का ही इस्तेमाल करना अनिवार्य हो सकता है।

6. राशन कार्ड नियमों में राहत
दिल्ली सरकार ने राशन कार्ड पात्रता के नियमों में बदलाव को मंजूरी दी है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) के तहत राशन कार्ड बनवाने के लिए सालाना आय सीमा को 1.2 लाख रुपये से बढ़ाकर 2.5 लाख रुपये किया गया है। 1 जून से इस बदलाव का फायदा अधिक परिवारों को मिल सकता है।

7. FD की ब्याज दरों में बदलाव की संभावना
कई सरकारी और निजी बैंक 1 जून से फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरों में बदलाव कर सकते हैं। कुछ विशेष FD योजनाएं बंद की जा सकती हैं, जबकि नई स्कीम्स की घोषणा भी संभव है।

इन बदलावों का असर सीधे तौर पर आपकी बचत, खर्च और वित्तीय योजना पर पड़ सकता है। ऐसे में 1 जून से लागू होने वाले नियमों की जानकारी रखना आपके लिए जरूरी है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment