सूरत : सीआईएसएफ ने सूरत एयरपोर्ट पर सोने की सबसे बड़ी तस्करी को किया नाकाम, दंपती से बरामद हुआ 28 किलो सोने का पेस्ट

Surat: CISF foils biggest gold smuggling at Surat airport, 28 kg gold paste recovered from couple

सूरत अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) ने अब तक की सबसे बड़ी सोने की तस्करी की कोशिश को विफल कर दिया है। दुबई से लौटे एक दंपती के पास से सीआईएसएफ के जवानों ने 28 किलोग्राम सोने का पेस्ट बरामद किया, जिसकी कीमत करोड़ों रुपये में आंकी जा रही है।

सीआईएसएफ द्वारा जारी बयान के मुताबिक, यह घटना 20 जुलाई की रात की है। गुजरात निवासी यह दंपती एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या IX-174 से दुबई से सूरत पहुंचा था। अंतरराष्ट्रीय आगमन क्षेत्र में तैनात सीआईएसएफ के एक खुफिया अधिकारी को रात करीब 10 बजे दंपती की संदिग्ध गतिविधियों पर शक हुआ।

तत्काल सुरक्षा जांच के दौरान पता चला कि दोनों ने बड़ी चालाकी से सोने का पेस्ट अपनी कमर और छाती के आसपास छुपा रखा था। जांच में महिला के पास से 16 किलोग्राम और पुरुष के पास से 12 किलोग्राम सोने का पेस्ट मिला।

अधिकारियों के अनुसार, इस 28 किलोग्राम पेस्ट से 20 किलोग्राम से अधिक शुद्ध सोना निकलेगा। सीआईएसएफ ने इसे सूरत एयरपोर्ट के इतिहास में अब तक की सबसे बड़ी जब्ती बताया है। फिलहाल, दंपती को गिरफ्तार कर सीमा शुल्क विभाग को सौंप दिया गया है, जहां आगे की जांच की जा रही है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment