बीजिंग: चीन के जाने-माने अर्थशास्त्री गाओ शानवेन का 55 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। गाओ शानवेन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर तब चर्चा में आए थे, जब उन्होंने चीन के आधिकारिक GDP आंकड़ों की विश्वसनीयता पर सार्वजनिक रूप से सवाल उठाए थे। उनके निधन की खबर सामने आने के बाद आर्थिक जगत और सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है। GDP के आधिकारिक आंकड़ों पर उठाए थे सवाल गाओ शानवेन ने वर्ष 2024 में अमेरिका के वॉशिंगटन में आयोजित…
Read MoreTag: चीन
चीन में बड़ा एक्शन, 6 सैन्य अधिकारियों समेत कई नेताओं पर गिरी गाज; शी जिनपिंग का भ्रष्टाचार विरोधी अभियान फिर तेज
नई दिल्ली: चीन में राष्ट्रपति शी जिनपिंग की भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम एक बार फिर चर्चा में है। चीनी संसद यानी नेशनल पीपुल्स कांग्रेस (NPC) से कई बड़े अधिकारियों को हटाने का फैसला लिया गया है। इनमें छह वरिष्ठ सैन्य अधिकारी भी शामिल हैं। इस कार्रवाई को चीन की सेना और राजनीतिक व्यवस्था के अंदर चल रही व्यापक जांच और अनुशासन अभियान का हिस्सा माना जा रहा है। चीनी अधिकारियों ने हटाए गए नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की वजह का सार्वजनिक रूप से विस्तृत खुलासा नहीं किया है, लेकिन यह कदम…
Read Moreवॉशिंगटन: अमेरिका ने चीन के साथ संभावित संघर्ष की तैयारी तेज की, मिसाइल उत्पादन बढ़ाने का आदेश
वॉशिंगटन: अमेरिका में हथियारों की कमी की खबरों के बीच एक नई रिपोर्ट ने वैश्विक स्तर पर हलचल मचा दी है। अमेरिकी अखबार ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ की एक रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) चीन के साथ भविष्य में संभावित संघर्ष की तैयारी में जुट गया है। रिपोर्ट के अनुसार, पेंटागन ने अपने मिसाइल आपूर्तिकर्ताओं को महत्वपूर्ण मिसाइलों का उत्पादन दोगुना से लेकर चौगुना करने का निर्देश दिया है। ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ ने सूत्रों के हवाले से बताया कि पेंटागन के अधिकारी महत्वपूर्ण हथियारों के उत्पादन…
Read Moreनई दिल्ली: चीन का अरुणाचल प्रदेश में स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव, भारत ने किया खारिज
नई दिल्ली: चीन ने एक बार फिर अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों के नाम बदलने का प्रस्ताव जारी किया, जिसे भारत ने बेकार और निरर्थक करार दिया है। भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने स्पष्ट रूप से कहा कि चीन के इस प्रकार के प्रयास किसी भी तरह से वास्तविकता नहीं बदल सकते। प्रवक्ता ने कहा, “हमने देखा है कि चीन ने अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदलने का अपना अभियान जारी रखा है। हमारे सैद्धांतिक रुख के अनुसार, हम ऐसे प्रयासों को स्पष्ट रूप से अस्वीकार…
Read Moreनई दिल्ली: विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान, रूस, चीन समेत कई अहम मुद्दों पर दी सफाई
नई दिल्ली: भारतीय विदेश मंत्रालय ने शुक्रवार को पाकिस्तान, आतंकी तहव्वुर राणा, वक्फ संशोधन विधेयक, भारत-बांग्लादेश संबंध, रूस, चीन, कैलाश मानसरोवर यात्रा और भारत-अमेरिका व्यापार जैसे अहम मुद्दों पर आधिकारिक बयान जारी किया। पाकिस्तानी सेना प्रमुख के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया पाकिस्तान के COAS (सेना प्रमुख) की टिप्पणी पर विदेश मंत्रालय ने कड़ा जवाब देते हुए कहा, “कोई विदेशी चीज किसी के गले में कैसे अटक सकती है? यह भारत का केंद्र शासित प्रदेश है।” पाकिस्तान का इससे एकमात्र संबंध है – उसके कब्जे वाले क्षेत्रों को खाली करना। तहव्वुर…
Read Moreचीन में मिला नया वायरस: क्या चमगादड़ों से कोविड जैसी महामारी फिर से आ सकती है?
दुनिया में कोविड महामारी की दहशत अभी कम नहीं हुई थी कि चीन से एक नया वायरस सामने आया है, जो इंसानों के शरीर की कोशिकाओं में सीधे प्रवेश कर हमला करता है। इस वायरस को ‘बैट कोरोना वायरस’ कहा जा रहा है और इसका वैज्ञानिक नाम HKU5-CoV-2 है। वायरस की खोज के बाद चीन में हड़कंप मच गया है और वैज्ञानिकों ने चेतावनी दी है कि भविष्य में यह वायरस इंसानों में फैल सकता है, जिससे एक और महामारी का खतरा हो सकता है। इस खबर ने लोगों के…
Read Moreभारत और चीन ने कैलाश मानसरोवर यात्रा फिर से शुरू करने का लिया फैसला
नई दिल्ली/बीजिंग:भारत और चीन के बीच लंबे समय से चल रहे सीमा विवाद में पिछले वर्ष हुई बैठकों का अब सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। विवादित स्थल से दोनों सेनाओं के पीछे हटने के बाद, अब दोनों देशों ने कैलाश मानसरोवर यात्रा को फिर से शुरू करने का ऐलान किया है। सोमवार को भारत और चीन ने संयुक्त रूप से इस यात्रा को फिर से शुरू करने का निर्णय लिया है, जो दोनों देशों के बीच अच्छे द्विपक्षीय संबंधों और श्रद्धालुओं की भावनाओं को ध्यान में रखते हुए…
Read Moreचीन से भारत तक फैला ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी), लेकिन डॉ. पीवीएम लक्ष्मी ने दी राहत
चीन में फैले ह्यूमन मेटान्यूमोवायरस (एचएमपीवी) के मामले अब भारत में भी बढ़ते जा रहे हैं, जिससे लोगों के बीच चिंता का माहौल बन गया है। हालांकि, इस वायरस को लेकर चंडीगढ़ स्थित पीजीआई की डॉ. पीवीएम लक्ष्मी ने मंगलवार को बताया कि लोगों को घबराने की कोई आवश्यकता नहीं है, क्योंकि यह एक सामान्य संक्रमण वाला वायरस है। पीजीआई में पिछले साल भी मिले थे मामले डॉ. लक्ष्मी ने बताया कि पिछले साल भी पीजीआई में एचएमपीवी के कुछ मामले सामने आए थे। चीन में इस वायरस के मिलने…
Read Moreचीन ने दुनिया के सबसे बड़े जलविद्युत बांध के निर्माण को दी मंजूरी, भारत और बांग्लादेश ने जताई चिंता
चीन ने दुनिया के सबसे बड़े जलविद्युत बांध के निर्माण को मंजूरी दे दी है, जो तिब्बती पठार के पूर्वी किनारे पर बनेगा। यह बांध यारलुंग जांगबो नदी के निचले इलाकों में स्थित होगा और सालाना 300 बिलियन किलोवाट-घंटे (kWh) बिजली का उत्पादन करेगा। इस विशाल परियोजना पर लगभग 110 बिलियन डॉलर का खर्च आएगा। इस बांध के निर्माण से तिब्बत में चीन की मौजूदगी बढ़ेगी, जबकि भारत और बांग्लादेश ने इस परियोजना को लेकर अपनी चिंताएं व्यक्त की हैं। यारलुंग जांगबो नदी यानी ब्रह्मपुत्र यारलुंग जांगबो नदी भारत में…
Read Moreचीन को पछाड़ कर भारत बना सबसे अधिक आबादी वाला देश: यूएन रिपोर्ट
नई दिल्ली: भारत दुनिया में सबसे अधिक आबादी वाला देश बन गया है। यह अब चीन से आगे निकल गया है। बुधवार को जारी संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (यूएनएफपीए) की एक नई रिपोर्ट के आंकड़ों से ये जानकारी सामने आई है। यूएनएफपीए की द स्टेट ऑफ वल्र्ड पॉपुलेशन रिपोर्ट 2023 के अनुसार, भारत की जनसंख्या 1,428.6 मिलियन (142.86 करोड़) तक पहुंच गई है, जबकि चीन की 1,425.7 मिलियन (142.57 करोड़) है, यानि कि 2.9 मिलियन यानि 29 लाख का अंतर है। संयुक्त राष्ट्र ने 2022 में ही भारत के सबसे…
Read More