पटना: बिहार में इस साल होने वाले विधानसभा चुनावों और राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के बीच सुरक्षा एजेंसियों को बड़ा इनपुट मिला है। खुफिया सूत्रों के अनुसार, जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े तीन पाकिस्तानी आतंकवादी नेपाल के रास्ते बिहार में घुस आए हैं। इस संभावित खतरे को देखते हुए पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक, जिन आतंकियों की तलाश की जा रही है, उनके नाम हैं — हसनैन अली, आदिल हुसैन और मोहम्मद उस्मान। इन तीनों के फोटो भी सार्वजनिक किए गए हैं।…
Read More