मुजफ्फरपुर में चलती कार बनी आग का गोला, तीन युवकों ने कूदकर बचाई जान

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के काजीमोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर इलाके में मंगलवार देर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। रात करीब ढाई बजे सड़क पर दौड़ रही एक टाटा नेक्सॉन सीएनजी कार अचानक धू-धू कर जलने लगी और कुछ ही पलों में आग का गोला बन गई। कार में सवार तीन युवकों ने सूझबूझ दिखाते हुए जलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार माड़ीपुर सड़क मार्ग से गुजर रही थी, तभी अचानक बोनट से धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते आग की लपटें…

Read More