नई दिल्ली: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने गुरुवार, 20 फरवरी को अपने मंत्रियों के विभागों का बंटवारा कर दिया। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने अपने पास वित्त, सेवा, सतर्कता, राजस्व, महिला एवं बाल विकास जैसे महत्वपूर्ण विभाग रखे हैं। नई दिल्ली विधानसभा सीट से अरविंद केजरीवाल को हराने वाले प्रवेश वर्मा को पीडब्ल्यूडी, जल, विधायी मामले, सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण और गुरुद्वारा चुनाव विभाग दिए गए हैं। आशीष सूद को गृह, बिजली, शहरी विकास, शिक्षा, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण और तकनीकी शिक्षा विभाग सौंपे गए हैं। कपिल मिश्रा को कानून और न्याय,…
Read MoreTag: दिल्ली के मुख्यमंत्री
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जान का खतरा, सुरक्षा बढ़ाई गई
नई दिल्ली: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल को जान का खतरा बताया जा रहा है। खुफिया जानकारी मिलने के बाद सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं और केजरीवाल की सुरक्षा की समीक्षा की गई है। सूचनाओं के अनुसार, खालिस्तान समर्थक संगठन के कार्यकर्ता केजरीवाल की हत्या करने की कोशिश कर सकते हैं। केजरीवाल को मिली जेड-प्लस सुरक्षा अरविंद केजरीवाल को पहले से ही जेड-प्लस सुरक्षा मिली हुई है। सुरक्षा समीक्षा के बाद सुरक्षा बलों को और चौकस रहने का निर्देश दिया गया है।…
Read Moreसीबीआई ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को दिल्ली आबकारी नीति मामले में पूछताछ के लिए रविवार को बुलाया
नई दिल्ली। केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो – सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को समन जारी किया है। सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने रविवार को उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया है। दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने आबकारी नीति 2021-22 में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में सीबीआई जांच की सिफारिश की थी। दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया को भी इसी मामले में गिरफ्तार किया जा चुका है।
Read More