दरभंगा। केवटी प्रखंड के पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय पचाढ़ी में शिक्षक प्रमोद कुमार सहित तीन शिक्षकों के तबादले के विरोध में छात्रों का भूख हड़ताल गुरुवार को दूसरे दिन भी जारी रहा। सुबह से ही छात्र विद्यालय परिसर से बाहर निकलकर पचाढ़ी चौक पर धरने पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। पुलिस-प्रशासन ने समझाया, धरना फिर शुरू सूचना मिलते ही केवटी, रैयाम, सिमरी थानों की पुलिस, डायल-112 टीम, एसडीएम और एसडीपीओ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने छात्रों को समझा-बुझाकर विद्यालय परिसर में वापस भेजा, लेकिन छात्रों ने धरना…
Read More