SCO शिखर सम्मेलन में दिखा भारत की कूटनीतिक ताकत का असर, अकेले नजर आए पाक पीएम शहबाज शरीफ

The effect of India's diplomatic power was seen in the SCO summit, Pak PM Shahbaz Sharif was seen alone

नई दिल्ली: चीन के तियानजिन शहर में हो रहे शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में सोमवार को वैश्विक राजनीति के दिलचस्प दृश्य देखने को मिले। जहां एक ओर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच गर्मजोशी और घनिष्ठ संवाद नजर आया, वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ एकदम अलग-थलग दिखाई दिए।

सम्मेलन के दूसरे दिन का एक दृश्य खासा चर्चा में रहा, जब पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन बातचीत करते हुए हॉल से गुजर रहे थे। दोनों नेताओं के बीच सहज बातचीत और उनकी बॉडी लैंग्वेज उनके मजबूत आपसी संबंधों को दर्शा रही थी। उसी समय शहबाज शरीफ हॉल के एक कोने में चुपचाप खड़े थे, हाथ बांधे हुए, और दोनों नेताओं को देखने के अलावा उनके पास कोई अन्य संवाद नहीं था। न तो कोई नेता उनसे बातचीत करता दिखा, न ही कोई विशेष तवज्जो।

इस दृश्य ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत की बढ़ती प्रतिष्ठा और पाकिस्तान की वर्तमान स्थिति के फर्क को उजागर कर दिया। इससे पहले भी पीएम मोदी, पुतिन और शी जिनपिंग को आपस में अनौपचारिक बातचीत करते देखा गया, जो सम्मेलन की सबसे अहम झलकियों में से एक बन गई।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment