सम्राट अशोक क्लब द्वारा श्रद्धांजलि दिवस पर रक्तदान एवं स्वास्थ्य शिविर आयोजित

भोरे/गोपालगंज: सक्‍या महातम सिंह की माता जी के श्रद्धांजलि अवसर पर सम्राट अशोक क्लब की ओर से रविवार को एक भव्य रक्तदान शिविर एवं स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए मानवता का संदेश दिया। शिविर के दौरान लगभग 20 से 51 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया, जिनमें महातम सिंह स्वयं, उनके परिवार के सदस्य तथा क्लब के कई सक्रिय सदस्य भी शामिल रहे। आयोजकों ने बताया कि रक्तदान जैसे महान कार्य से समाज में एक सकारात्मक प्रेरणा मिलती है।

कार्यक्रम के दौरान सक्‍या महातम सिंह ने एक महत्वपूर्ण घोषणा करते हुए कहा कि वे अपनी मृत्यु के बाद एक आँख दान करेंगे, ताकि किसी जरूरतमंद को नई रोशनी मिल सके। उनकी इस घोषणा की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

सम्राट अशोक क्लब द्वारा आयोजित यह सेवा कार्यक्रम क्षेत्र में मानव सेवा और सामाजिक जागरूकता का एक उत्कृष्ट उदाहरण माना जा रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment