संभल की शाही जामा मस्जिद का नाम बदलकर ‘जुमा मस्जिद’ किया गया

The Shahi Jama Masjid of Sambhal was renamed as ‘Juma Masjid’

संभल: संभल की शाही जामा मस्जिद को लेकर एक नया विवाद सामने आया है, क्योंकि इसका नाम बदलने का निर्णय लिया गया है। अब इस ऐतिहासिक मस्जिद को ‘जुमा मस्जिद’ के नाम से पहचाना जाएगा। यह नाम परिवर्तन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) द्वारा किया गया है। एएसआई ने नए साइनबोर्ड में “शाही जामा मस्जिद” के स्थान पर “जुमा मस्जिद” लिखा है।

हाल ही में यह नया बोर्ड संभल की सत्यव्रत पुलिस चौकी में रखा गया है, जिस पर स्पष्ट रूप से लिखा है: “ASI संरक्षित स्मारक जुमा मस्जिद।” एएसआई के वकील विष्णु शर्मा ने बताया कि मस्जिद परिसर के बाहर एएसआई द्वारा लगवाया गया पुराना बोर्ड, जिस पर “जुमा मस्जिद” लिखा था, कथित तौर पर हटा दिया गया था और उसकी जगह एक नया बोर्ड लगा दिया गया, जिस पर “शाही जामा मस्जिद” लिखा गया था।

शर्मा के अनुसार, एएसआई के आधिकारिक दस्तावेजों में इस स्थल का नाम “जुमा मस्जिद” के रूप में दर्ज है, और मस्जिद के भीतर पहले से ही एक नीला एएसआई बोर्ड इसी नाम के साथ स्थापित है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment