मुंबई में फिर अंडरवर्ल्ड की आहट, सुपरस्टार रणवीर सिंह को 20 करोड़ की धमकी

Underworld threat in Mumbai again, superstar Ranveer Singh faces Rs 20 crore threat

मुंबई: मायानगरी मुंबई में एक बार फिर अंडरवर्ल्ड की हलचल से फिल्म इंडस्ट्री में चिंता का माहौल है। मशहूर निर्देशक रोहित शेट्टी के घर पर फायरिंग की घटना के बाद अब सुपरस्टार रणवीर सिंह को गैंगस्टर लॉरेंस गैंग की ओर से धमकी मिलने की खबर सामने आई है। इस सनसनीखेज मामले ने बॉलीवुड में हड़कंप मचा दिया है। मुंबई पुलिस और क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है।

मैनेजर को भेजा गया वॉयस नोट, 20 करोड़ की फिरौती की मांग
क्राइम ब्रांच की जांच में खुलासा हुआ है कि धमकी भरा वॉयस नोट रणवीर सिंह के मैनेजर के फोन पर भेजा गया। ऑडियो भेजने वाले ने खुद को लॉरेंस गैंग का सदस्य हैरी बॉक्सर बताया और 20 करोड़ रुपये की फिरौती की मांग की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर (LOC) जारी कर दिया है, ताकि वह देश छोड़कर फरार न हो सके।

पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का इस्तेमाल
जांच अधिकारियों के मुताबिक, वॉयस नोट भेजने में तकनीक का शातिर इस्तेमाल किया गया। आरोपी ने अपनी लोकेशन और पहचान छिपाने के लिए वीपीएन का सहारा लिया। अब क्राइम ब्रांच तकनीकी जांच के जरिए इस डिजिटल जाल को सुलझाने में जुटी है। साथ ही, ऑडियो क्लिप को वॉयस मैचिंग और सत्यापन के लिए पंजाब और हरियाणा की संबंधित एजेंसियों को भी भेजा गया है।

फायरिंग की घटना के बाद मिली धमकी
सूत्रों के अनुसार, यह धमकी 2 फरवरी को मिली थी, जो रोहित शेट्टी के घर फायरिंग की घटना के तुरंत बाद की है। हालांकि पुलिस ने मामले को गोपनीय रखा और 10 फरवरी को यह जानकारी मीडिया में आई। जांच की कमान तुरंत मुंबई क्राइम ब्रांच को सौंप दी गई थी।

रणवीर और दीपिका की सुरक्षा कड़ी
धमकी के बाद रणवीर सिंह के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस सुरक्षा के अलावा, रणवीर और उनकी पत्नी अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने भी निजी सुरक्षा इंतजाम मजबूत किए हैं। कपल ने अपनी सुरक्षा के लिए छह हथियारबंद निजी गार्ड तैनात किए हैं, जो हर समय उनके साथ रहेंगे।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment