उत्तर प्रदेश पुलिस ने कोतवाली महाकुंभ में इन 7 व्यक्तियों के खिलाफ FIR दर्ज की है। इन सोशल मीडिया अकाउंट्स से महाकुंभ भगदड़ में जान गंवाने वालों की संख्या सैकड़ों बताई जा रही थी और यह दावा किया जा रहा था कि कई शव नदी में बहा दिए गए हैं। इन सभी अकाउंट्स को चिन्हित कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
जिन सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दर्ज हुई FIR
- Brajesh Kumar Prajapati (@brajeshkmpraja)
- RAJJAN SHAKYA (@RAJJANS206251)
- Ashfaq Khan (@AshfaqK12565342)
- Satyaprakash Nagar (@Satyapr78049500)
- Priyanka Maurya (@Priyank232332)
- Akash singh Bharat (@Akashsinghjatav)
- Abhimanyu Singh Journalist (@Abhimanyu1305)
महाकुंभ हादसे में षड्यंत्र की संभावना – भाजपा
महाकुंभ में हादसे पर संसद में विपक्षी दलों के नेता चर्चा कर रहे हैं, वहीं भारतीय जनता पार्टी (भा.ज.पा.) के सांसद रविशंकर प्रसाद ने सोमवार को लोकसभा में इस मुद्दे पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि महाकुंभ हादसे में षड्यंत्र की बू आ रही है। उन्होंने सदन में कहा, “महाकुंभ में हुई घटना की जांच चल रही है और हमें इस जांच से षड्यंत्र की गंध आ रही है। जब पूरी जांच पूरी हो जाएगी, तो घटना के पीछे जो लोग होंगे, उन्हें शर्म से सिर झुका देना पड़ेगा।”
महाकुंभ की शुरुआत 13 जनवरी 2025 को हुई थी और इसका समापन 26 फरवरी को होगा। महाकुंभ में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु संगम में स्नान कर रहे हैं। भारत समेत दुनिया के विभिन्न देशों से लोग गंगा, यमुना और सरस्वती के त्रिवेणी संगम में स्नान करने पहुंचे हैं। हालांकि, मौनी अमावस्या के दिन महाकुंभ में एक भगदड़ की घटना हुई थी, जिसमें कम से कम 30 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी और कई लोग घायल भी हुए थे।