पूर्णिया: मेरा युवा भारत पूर्णिया द्वारा युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार के तत्वावधान में विनायक दामोदर सावरकर की जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन के.नगर प्रखंड के गोवासी पंचायत वार्ड संख्या-9 स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत वीर सावरकर के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर हुई। इसके बाद दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का औपचारिक उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर गोवासी पंचायत के पैक्स अध्यक्ष शंकर मेहता, समाजसेवी शिव पूजन मेहता और संजय मेहता ने वीर सावरकर के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। वक्ताओं ने युवाओं को सावरकर के विचारों, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान से अवगत कराया।
कार्यक्रम में युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और वीर सावरकर के विचारों को साझा किया। आयोजन को सफल बनाने में मेरा युवा भारत पूर्णिया के कार्यालय सहायक प्रिय कुमार लाडू और स्वयंसेवक राजा बाबू की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
इस मौके पर गोपाल कुमार, रवि रंजन कुमार मेहता, रामनारायण यादव, साक्षी कुमारी, मनीषा भारती, डोली कुमारी, सोनू कुमार, सुमित कुमार और शिवम कुमार पासवान समेत कई लोगों की सक्रिय भागीदारी रही।