लौरिया नगर पंचायत में आज पार्किंग व फैंसी मेला की नीलामी, छह अभ्यर्थियों ने भरा टेंडर, पारदर्शी प्रक्रिया से होगा ठेका आवंटन

Auction for parking and fancy fair in Lauriya Nagar Panchayat today, six candidates filled tender, contract will be allotted through transparent process

बेतिया/लौरिया: लौरिया नगर पंचायत में वाहन पार्किंग और फैंसी मेला के वार्षिक ठेके की डाक (नीलामी) शुक्रवार को नगर पंचायत कार्यालय में संपन्न होगी। इसको लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। नीलामी प्रक्रिया में भागीदारी के लिए कुल छह अभ्यर्थियों ने नामांकन पत्र दाखिल किया है, जिससे इस बार प्रतिस्पर्धा रोचक होने की संभावना जताई जा रही है।

नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी दिनेश पुरी ने बताया कि वाहन पार्किंग के ठेके के लिए प्रमोद कुमार, संदीप कुमार तथा अंशु कुमार ने आवेदन किया है, जबकि फैंसी मेला के ठेके के लिए रामबाबू प्रसाद, जवाहर प्रसाद और रामविलास साह ने अपना-अपना टेंडर जमा किया है। सभी आवेदनों की विधिवत जांच के उपरांत पात्र अभ्यर्थियों को नीलामी प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।

प्रशासन का कहना है कि डाक की संपूर्ण प्रक्रिया पारदर्शिता और नियमों के अनुरूप कराई जाएगी, ताकि नगर पंचायत को अधिकतम राजस्व प्राप्त हो सके। इसके लिए संबंधित अभ्यर्थियों को निर्धारित समय पर कार्यालय में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है।

उल्लेखनीय है कि गत वर्ष वाहन पार्किंग का ठेका संदीप कुमार को 77 लाख 31 हजार रुपये में मिला था, जबकि फैंसी मेला का ठेका 28 लाख 51 हजार रुपये में आवंटित किया गया था। इस वर्ष भी नीलामी को लेकर इच्छुक अभ्यर्थियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

ये खबरें भी अवश्य पढ़े

Leave a Comment